दो वर्ष की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुँचाने को सेतु का काम करेगा कार्यकर्ता-जोशी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दो वर्ष की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुँचाने को सेतु का काम करेगा कार्यकर्ता-जोशी। सरकार के दो वर्ष उपलब्धियों से परिपूर्ण रहे हैं, इन उपलब्धियों को जनजन तक पहुँचाने के उद्देश्य से रथयात्रा का आयोजन किया गया है,जिसके सफलतम संचालन हेतु सूरसागर विधानसभा के विधायक देवेंद्र जोशी ने क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक का आयोजन शनिवार सांय निवास पर किया।

बैठक में विधायक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने दो वर्षों में उल्लेखनीय कार्य किये हैं। सूरसागर विधानसभा क्षेत्र भी विकास के पथ पर अग्रसर है। इन उपलब्धियों को आगे पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। इस दृष्टि से कार्यकर्ता सेतु बनकर जनजन तक इन उपलब्धियों को पहुँचाने का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है।

ओलंपियाड में बौद्धिक व तार्किक क्षमता का प्रदर्शन

सभा में पूर्व उपमहापौर किशन लड्ढा,जोधपुर शहर भाजपा के महामन्त्री ओम प्रकाश दईया व प्रवक्ता घनश्याम वैष्णव व मण्डल अध्यक्ष हेमन्त जायनानी,सुरेश मेघवाल,भैरू दास वैष्णव,पंकज भाटी सहित बूथ इकाई के अध्यक्ष व पूर्व पार्षद,शक्ति केंद्र के संयोजक, सम्बंधित मण्डल के महामन्त्री इत्यादि उपस्थित थे।

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026