Doordrishti News Logo

जोधपुर के नए कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने प्रदेश में पहली ई-लाइब्रेरी स्थापित की थी

जोधपुर, जिले के नए कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने ही प्रदेश की प्रथम ई-लाइब्रेरी अजमेर जिले में स्थापित की थी। हिमांशु गुप्ता वर्ष 2012 बैच के आईएएस हैं। वे भरतपुर से तबादले के बाद जोधपुर आ रहे हिमांशु मूल रूप से पंजाब के रहने वाले हैं। हिमांशु ने बिट्स पिलानी से बीटेक किया है। हिमांशु ने अल्प समय में ही एक बेहतरीन अधिकारी के रूप में अपनी पहचान कायम की है।

कई जिलों के रहे कलेक्टर

वे इससे पूर्व बाड़मेर, जालोर व भरतपुर में कलेक्टर रहे चुके हैं। हिमांशु ने बीटेक फाइनल में पहली बार आईएएस की परीक्षा दी, लेकिन विफल रहे। बीटेक पूरी होने के तुरंत बाद वे आईएएस अधिकारी बनने का लक्ष्य लेकर वर्ष 2010 में दिल्ली शिफ्ट हो गए। अपनी तीसरे प्रयास में उन्होंने देशभर में सातवीं रैंक के साथ आईएएस अधिकारी बनने का अपने पिता के सपने को साकार कर दिखाया। हिमांशु के पिता रवि कुमार का शुरू से ही एक सपना था कि बेटा आईएएस अधिकारी व बेटी तरुणा डॉक्टर बने। प्रदेश में रविवार रात राज्य सरकार ने 52 आईएएस अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी की थी, जिसमे 22 जिलों के कलेक्टर बदल दिए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

झण्डारोहण के साथ प्रारंभ हुआ चालिहा महोत्सव

August 9, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

August 9, 2026

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026