Doordrishti News Logo

किशोरी से कायलाना ले जाकर दुष्कर्म

जोधपुर, कमिश्नरेट की एक किशोरी को कायलाना ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। घटना 15 जनवरी की है। बच्ची और उसकी मां रविवार को थाने पहुंचे और केस दर्ज करवाया। फिलहाल पुलिस इसमें जांच कर रही है। पीड़िता बच्ची का मेडिकल करवाया गया है। दूसरी तरफ एक अन्य युवती को उसके ही रिश्तेदार द्वारा शादी का झांसा देकर यौन शोषण का मामला सामने आया है। आरोपी ने अब शादी से इंकार कर दिया है।

पुलिस ने बताया कि एक किशोरी रविवार को अपनी मां के साथ थाने पहुंची। जहां पर उसके अपने मिलने पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। बताया कि आरोपी उसे कायलाना की तरफ लेकर गया और वहां पर दुष्कर्म किया। पीडि़ता की मां की रिपोर्ट पर पुलिस ने यह मामला दर्ज किया है। दूसरी तरफ एक युवती ने अपने रिश्तेदार पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण किए जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि रिश्तेदार उसे शादी का झांसा देता रहा। अब शादी से भी इंकार कर दिया है। पुलिस दोनों मामलों में तफ्तीश कर रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

August 9, 2026

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026

सड़क हादसों में दो महिलाओं सहित तीन की मौत

August 9, 2026