भीतरी शहर में भरभरा कर गिरी बालकनी, एक चोटिल

भीतरी शहर में भरभरा कर गिरी बालकनी, एक चोटिल

जोधपुर, शहर के भीतरी क्षेत्र त्रिपोलिया बाजार में गोरिंदा बावड़ी के सामने सोमवार सुबह एक भवन की बालकनी भरभरा कर गिर गई। वक्त हादसा एक व्यक्ति चोटिल हुआ है। गनीमत रही कि उस वक्त बाजार नहीं खुला था। अन्यथा बड़ा हादसा भी हो सकता था। इस भवन को लेकर अलग अलग बात सामने आई है। पुलिस ने घटना में किसी प्रकार का केस दर्ज होने से इंकार किया है।

भीतरी शहर में भरभरा कर गिरी बालकनी, एक चोटिल

जानकारी के अनुसार आज सुबह त्रिपोलिया बाजार में गोरिंदा बावड़ी के सामने एक भवन की बालकनी भरभरा कर गिर गई। भवन के नीचे दुकानें बनी है और बालकनी द्वितीय फ्लोर से गिरी है। बताया गया कि वक्त घटना का व्यक्ति वहां पर था जो कुछ चोटिल हुआ है। नीचे वाहन आदि भी नहीं थे। अन्यथा वाहनों को भी क्षति पहुंच सकती थी। सबसे बड़ी बात है कि वक्त हादसा बाजार नहीं खुला था। अन्यथा इस एरिया में काफी रैलमपेल रहती है। कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। बालकनी के गिरे मलबे को निगम की पहुंची गाड़ी में भरवाया गया और रास्ते को दुरूस्त किया गया।

भीतरी शहर में भरभरा कर गिरी बालकनी, एक चोटिल

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Similar Posts