जोधपुर: डोडा पोस्त तस्करी का वांटेड पांच साल बाद गिरफ्तार
एक आरोपी पहले हो चुका है गिरफ्तार
जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: डोडा पोस्त तस्करी का वांटेड पांच साल बाद गिरफ्तार। कमिश्ररेट की लूणी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी में पांच साल से फरार चल रहे एक मुल्जिम को गिरफ्तार किया है। प्रकरण में एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
मामला 14 नवंबर 2019 का है। तब पुलिस ने कार को लावारिश छोडक़र भागने वाले दो तस्करों की पहचान की थी। प्रकरण में एक आरोपी पांच साल से फरार था, जिसे अब गिरफ्तार किया गया है।
लूणी थानाधिकारी डॉ.हनवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि तत्कालीन थानाधिकारी नियाज मोहम्मद मय टीम ने 14 नवंबर 2019 को एक कार का पीछा किया था। वे गश्त करते हुए लूणी कस्बा,कांकाणी, मोगडा शताब्दी सर्कल,झालामण्ड, डीपीएस,झंवर तिराहा होते हुए पुन: रवाना होकर गश्त करता झालामण्ड से गुडा विश्नोईयान होते हुए कांकाणी की तरफ आ रहे थे तब गुडा से कांकाणी रास्ते में बागडों की ढाणी के पास सडक़ पर से एक सफेद रंग की गाडी तेज गति से भागती हुई नजर आयी।
जोधपुर: होटल पर खाना खा रहे युवक पर लाठी डंडों से हमला कर रुपए छीने
कांकाणी हाईवे से करीब 500 मीटर पहले दो व्यक्ति कार से नीचे उतरकर कार को चालू हालात में छोडकर झाडिय़ों मेें भाग गए थे। बाद में कार की तलाशी लिए जाने पर उसमें चार प्लास्टिक कट्टों में61.600किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया था। कार भी किसी और के नाम पर रजिस्टर्ड थी। पुलिस ने इस प्रकरण में पहले आरोपी कुन्दन सिंह पुत्र नारायण सिंह भाटी निवासी हूण कापरडा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भिजवाया था। इसमें फरार चल रहा आरोपी पालड़ी खिंचियान सूरसागर निवासी लोकेंद्र सिंह पुत्र शेरसिंह को अब गिरफ्तार किया गया है। इसके खिलाफ सूरसागर,करवड़ मेें दो और एक प्रकरण मंडोर में विभिन्न धाराओं में दर्ज हो रखे हैं।
Related posts:

बच्चों ने समझा स्वच्छता का महत्व

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

