जोधपुर: ताऊ के बेटे ने चचेरे भाई के सिर पर लोहे की रॉड मारकर की हत्या

  • मृतक डंपर चलाने के साथ करता था वेल्डिंग का कार्य
  • आरोपी फरार,तलाश जारी
  • एम्स में रात को कराया मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: ताऊ के बेटे ने चचेरे भाई के सिर पर लोहे की रॉड मारकर की हत्या। शहर के निकट मोगड़ाकलां गांव के रहने वाले एक युवक पर शनिवार की दोपहर में उसके ताऊ के बेटे भाई ने लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी। जब तक उसे अस्पताल लाया जाता,उसकी मौत हो गई।

निजी अस्पताल द्वारा दी गई सूचना पर पुलिस वहां पहुंची। बाद में मौका स्थल पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। शनिवार की रात को एम्स में मृतक का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। हत्या की वजह पता नहीं चली है। पारिवारिक विवाद की भी आशंका जताई जाती है। मृतक डंपर चालक होने के साथ वेल्डिंग का कार्य भी करता था।

विवेक विहार थानाधिकारी दिलीप खदाव ने बताया कि शनिवार दिन में बासनी स्थित एक निजी अस्पताल से सूचना मिली कि युवक को खून से लथपथ हालत में लाया गया है, जिसकी मोत हो गई। इस पर पुलिस पर वहां पहुंची। मृतक की पहचान मोगड़ाकलां निवासी 32 वर्षीय अशोक पुत्र जयराम जाट के रूप में हुई है।

थानाधिकारी खदाव ने बताया कि मृतक अशोक डंपर चलाने का कार्य करता था। वह दो दिन पहले यहां आया था। अभी वेल्डिंग का कार्य कर रहा था। आज अपने घर से कुछ दूर ढाणी पर मकान पर दरवाजे खिडक़ी आदि को लगाने के साथ वेल्डिंग का कार्य कर रहा था। तब उसके ताऊ का बेटा भाई खंगाराराम उर्फ बन्नाराम जाट वहां आया। मौकास्थल पर चाय मंगाई गई थी। तब खंगाराराम ने अपनी चाय फटाफट पी ली थी। मगर अशोक चाय लेकर खड़ा था। इस बीच खंगाराराम ने लोहे की रॉड से उसके सिर पर मार दी। जिससे अशोक मौके पर ही अचेत हो गया। बाद में उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। मगर उसे मृत बता दिया गया।

जोधपुर: रामदेवरा स्पेशल ट्रेन से कटा युवक नहीं हुई पहचान

थानाधिकारी खदाव ने बताया कि सूचना मिलने के साथ ही एसीपी बोरानाडा आनंदसिंह राजपुरेाहित आदि वहां पहुंचे और मौका मुआयना किया। एफएसएल टीम को भी वहां बुलाया गया। डीसीपी वेस्ट विनीत कुमार बंसल के दिशा निर्देश पर मेडिकल बोर्ड को गठन करवा रात में शव का एम्स अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया।

हत्या की वजह का खुलासा नहीं 
आरोपी घटना के बाद वहां से फरार हो गया। जिसकी तलाश में पुलिस की टीमों को लगाया गया है। रात तक उसका पता नहीं चल पाया। हत्या की वजह आरंभिक तौर पर पता नहीं चली है। मगर आशंका है कि पारिवारिक विवाद हो सकता है। मृतक के परिजन की तरफ से हत्या में रिपोर्ट दी गई है।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026