jodhpur-tour-of-750-scouts-of-jamboree

जंबूरी के 750 स्काउटस का जोधपुर भ्रमण

जंबूरी के 750 स्काउटस का जोधपुर भ्रमण

उम्मेद भवन पैलेस से लेकर मंडोर संग्राहलय तक देखा

जोधपुर,पाली जिले के रोहिट में चल रहे जंबूरी स्काउट गाइड प्रशिक्षण के बीच आज शहर में 750 स्काउट गाइड ने भ्रमण किया। देश भर से आए विभिन्न प्रांतों के जंबूरी स्काउट शहर की सडक़ों पर रैली के रूप निकले। एक बार शहर के लोगों की आंखें टकटकी लगाती रह गई। बैंड बाजोंं के वादन के साथ भारत माता के जयकारे के साथ स्काउट की रैली हर किसी का मनमोह रही थी।

ये भी पढ़ें- पावटा चौराहा में रेलवे पार्सल कार्मिक की सड़क हादसे में मौत,साथी घायल

यह रैली सुबह उम्मेद भवन पैलेस से होकर निकली। बाद में मेहरानगढ़ भी गई। इसके बाद मंडोर उद्यान के भ्रमण के लिए इन्हें ले जाया गया। बाहरी प्रांतों से आए देश भर के स्काउट गाइडों को शहर की स्थापत्य कला से रूबरू करवाया गया। शहर भ्रमण को लेकर स्काउट में भी काफी उत्साह का माहौल बना रहा।

jodhpur-tour-of-750-scouts-of-jamboree

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Similar Posts