जोधपुर से दिल्ली वंदे भारत सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन सोमवार को

  • अतिरिक्त यातायात को देखते हुए हो रहा वंदे भारत (इकतरफा) ट्रेन का संचालन
  • जोधपुर से जयपुर-दिल्ली के रास्ते पहली बार चलेगी वंदे भारत सेमी हाई स्पीड ट्रेन
  • यात्री सुविधा हेतु होंगे 16 डिब्बे

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर से दिल्ली वंदे भारत सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन सोमवार को। रेलवे द्वारा दिल्ली की ओर ट्रेनों में यात्रियों के अतिरिक्त यातायात को ध्यान में रखते हुए सोमवार को जोधपुर-दिल्ली स्टेशनों के बीच पहली बार वंदे भारत सेमी हाई स्पीड स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें – अग्रसेन संस्थान में कंप्यूटर सेंटर शुभारंभ शीघ्र

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि नियमित ट्रेनों में जयपुर-दिल्ली मार्ग की ओर जाने वाले यात्रियों के अतिरिक्त यातायात और उनकी सुविधा के मद्दनेजर ट्रेन 04815, जोधपुर-दिल्ली वंदे भारत सुपर फास्ट एकतरफा स्पेशल का जयपुर के रास्ते संचालन किया जा रहा है।

डीआरएम ने बताया कि ट्रेन 04815,जोधपुर-दिल्ली वंदे भारत सुपरफास्ट स्पेशल सोमवार को जोधपुर से दोपहर 2.50 बजे रवान होकर उसी दिन रात्रि 11.55 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी।

ट्रेन इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव
सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि इकतरफा ट्रेन मेड़ता रोड,डेगाना,फुलेरा,जयपुर,गांधीनगर,अलवर,रेवाड़ी,गुड़गांव व दिल्ली कैंट स्टेशनों पर ठहराव करेगी। उन्होंने बताया कि ट्रेन में जनरल टिकट और बिना किसी रिजर्वेशन के यात्रा नही की जा सकेगी।

यात्री सुविधा के लिए होंगे 16 वंदे भारत कोच
वंदे भारत स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की सुविधा हेतु दो पॉवरकार सहित 16 कोच होंगे।

यह होगी समय सारणी
जोधपुर-दिल्ली वंदे भारत स्पेशल (इकतरफा) ट्रेन जोधपुर से दोपहर 2.50 बजे प्रस्थान करने के बाद मेड़ता रोड स्टेशन पर शाम 4 बजे आगमन व 4.03 बजे प्रस्थान, डेगाना 4.30 बजे आगमन व 4.32 प्रस्थान,जयपुर 7 बजे आगमन व 7.5 बजे प्रस्थान, गांधी नगर जयपुर 7.15 आगमन और 7.17 बजे प्रस्थान,अलवर रात्रि 8.57 बजे आगमन व 9 बजे प्रस्थान,गुड़गांव 10.50 बजे आगमन व 10.52 बजे प्रस्थान,दिल्ली कैंट 11.17 बजे आगमन व11.20 बजे प्रस्थान कर रात्रि 11.55 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी।

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026