Doordrishti News Logo

जोधपुर: पीपाड़ में एक ही रात में तीन घरों में चोरी 40 लाख के आभूषण चोरी

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: पीपाड़ में एक ही रात में तीन घरों में चोरी 40 लाख के आभूषण चोरी। पीपाड़ शहर में चोरों ने बुधवार रात को सिलारी रोड और महादेवनगर में तीन घरों को निशाना बनाया। चोरों ने करीब 40 लाख रुपए का सोना- चांदी और नकदी चुरा ली।

पहली घटना में लोकेश और राकेश सोनी के घर से चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोडक़र अलमारियों से कीमती सामान चुराया। इसमें 8 अंगूठियां, 7 ग्राम मंगलसूत्र, 4 तोला पेटी बेल्ट, 4 ग्राम सोने के बाले,5 ग्राम टॉप्स और 10 ग्राम रामनामी पॉलिश शामिल है। साथ ही 12 किलो चांदी का तैयार माल, ढाई तोला सोने का हार, 18 तोला चांदी की बिडय़िा और 1 लाख रुपये नकदी भी चोरी हुई।

लोकेश ने बताया कि काकाजी के देहांत के कारण परिवार 21 जुलाई को जोधपुर गया था। 23 जुलाई को सुबह 7:30 बजे राकेश सोनी और भाभी जोधपुर रवाना हुए। 24 जुलाई को दोपहर 12 बजे लौटने पर उन्हें ताला टूटा और सामान बिखरा मिला।

जोधपुर: नाकाबंदी में पकड़ी कार में छह लाख की एमडी जब्त,तस्कर गिरफ्तार

दूसरी घटना में मुकेश सिंह राजपुरोहित के ससुर अर्जुन सिंह के घर से चांदी की पायजेब (100 ग्राम),15 हजार रुपये नकद,गैस सिलेंडर,पानी की मोटर और एलईडी टीवी चुराए गए। सुबह 3:17 बजे ताला टूटा और अलमारी का सामान बिखरा मिला। तीसरी घटना में रामदीन सोनल के तिरुपति नगर, खेजडला स्थित मकान से अलमारी का सामान और सीसीटीवी की एलईडी गायब मिली।

सूचना मिलने पर थानाधिकारी श्यामराज सिंह,डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक के साथ डीएसटी टीम मौके पर पहुंची। चोर सीसीटीवी में कैद हुए,लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। लोकेश ने कहा कि चोरों ने मौके का फायदा उठाया और परिवार सदमे में है। शहरवासियों ने पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल उठाए हैं। थानाधिकारी ने जांच जारी होने का दावा किया है। स्थानीय लोग पुलिस अधीक्षक से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026