Doordrishti News Logo

जोधपुर: हादसों में तीन की मौत

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: हादसों में तीन की मौत। कमिश्ररेट के अलग अलग थाना क्षेत्र में हुए हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। संंबंधित थाना पुलिस ने मर्ग की कार्रवाई के उपरांत शव परिजन को सुपुर्द किए।
करवड़ पुलिस ने बताया कि खारडा का रहने वाला 43 वर्षीय महिंगाराम पुत्र ताजाराम जाट शुक्रवार को अपने घर में होद से पानी निकाल रहा था,तब पैर फिसलने से गिर गया और उसकी पानी में डूूबने से मौत हो गई। उसके भाई हेमाराम जाट ने मर्ग मेें रिपोर्ट दी।

सूरसागर पुलिस ने बताया कि रूपावतों का बेरा सूरसागर की रहने वाली रेणु पुत्री पुखराज गहलोत ने अपने घर की रसाई में पेट के गैस की गोली की जगह भूल से कीटनाशक गोली खा ली। उसे तबीयत बिगडऩे पर परिजन अस्पताल लेकर गए। मगर बाद में उसकी मौत हो गई। उसके रिश्तेदार मालियों का राजबाग निवासी कुलदीप सांखला ने इस बारे में मर्ग में रिपोर्ट दी।

जोधपुर: निजी कॉलेज सुपरवाइजर पर हमला कर एसयूवी और रुपए लूटे

लूणी पुलिस ने बताया कि लुणवास जाटान झंवर निवासी गणपत राम पुत्र फरसाराम जाट ने मर्ग में रिपोर्ट दी कि उसका भाई भागीरथ शुक्रवार को चलती ट्रेक्टर ट्राली से नीचे गिर गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, मगर बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कार्रवाई कर परिजन के सुुपुर्द किया।

Related posts:

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

August 9, 2026

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026

सड़क हादसों में दो महिलाओं सहित तीन की मौत

August 9, 2026