Doordrishti News Logo

जैसलमेर डेज़र्ट ट्रैकिंग कर लौटा रोवर रेंजर दल

जोधपुर, राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के तत्वाधान में आयोजित जैसलमेर डेज़र्ट ट्रैकिंग शिविर में भाग लेकर राजकीय महाविद्यालय जोधपुर के 6 सदस्यों का रोवर रेंजर दल लौटा। रेंजर मेट शिवानी चावला ने बताया कि 5 दिवसीय इस ट्रैकिंग में 133 रोवर रेंजर ने भागीदारी की। जिसमें राजकीय महाविद्यालय से चयनित शिवानी चावला, निकिता, दिव्या चावला, कविता, गायत्री चौहान एवं राकेश कुमार ने जोधपुर का प्रतिनिधित्व किया।

रेंजर मेट गायत्री चौहान ने बताया कि रेगिस्तानी धोरों के पैदल भ्रमण के इस प्रथम अनुभव में रेगिस्तानी जीवन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सुरीलापन और दर्शनीय स्थलों की रोचकता ने मन मोह लिया। यहां सोनार दुर्ग और पटवा हवेलियों के साथ जैसलमेर वासियों का रहन-सहन, खानपान, सांस्कृतिक विरासत की जानकारियां और लोंगेवाला में भारत-पाक युद्ध की ऐतिहासिक स्मृतियों को जीवित करने वाले स्थलों के भ्रमण ने सभी को श्रद्धानवत कर दिया। दल की रेंजर निकिता और दिव्या चावला ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि सम के धोरों में खेलों का आनंद, कलाकारों के द्वारा प्रादेशिक जीवन को प्रदर्शित करने वाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और अनूठी जैव विविधता का संचार करती प्रकृति ने हम सभी को अभिभूत कर दिया। जोधपुर लौटने पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ नितिन राज, रोवर रेंजर प्रभारी गोकुल कच्छवाहा, डॉ सुषमा सोलंकी, सेवानिवृत्त रेंजर लीडर डॉ तारा जैन एवं सीओ गाइड सुयश लोढा ने सभी रोवर्स रेंजर्स को पैदल भ्रमण के रोचक डेजर्ट अनुभवों के साथ लौटने व राज्य मुख्यालय द्वारा प्रदत प्रशस्ति पत्र के लिए बधाई दी।

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026