Doordrishti News Logo

जोधपुर, बाईजी का तालाब स्थित विश्वकर्मा मंदिर में कमेटी की ओर से रविवार को वरिष्ठजनों के लिए रोडवेज के रियायती पास (स्मार्ट कार्ड) बनाने हेतु शिविर आयोजित किया गया। मंदिर कमेटी के सचिव मास्टर रामदयाल धामू ने बताया कि मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रामेश्वरलाल हर्षवाल और पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों की मेजबानी में रोडवेज में कार्यरत कंम्प्यूटर आपरेटर बुधाराम डूडी और सहयोगी कैलाश जांगिड़ द्वारा सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित शिविर में कोरोना गाइडलाइंन की पालना करते हुए 60 वर्ष व इससे अधिक उम्र के पुरुष वर्ग के 66 वरिष्ठजनों का रोडवेज का रियायती पास (स्मार्ट कार्ड) बनाया गया। जिसमें 60 वर्ष आयु वाले 63 वरिष्ठजनो का 30 प्रतिशत रियायती दर वाला और 80 वर्ष आयु वाले 3 वरिष्ठजनों का रोडवेज की हर श्रेणी में निशुल्क यात्रा का कार्ड बनाया गया। इस दौरान मंदिर कमेटी के उपाध्यक्ष गोवर्धनराम झीटावा, कोषाध्यक्ष गणपतलाल जायलवाल, सांस्कृतिक व प्रचार मंत्री पंकज जायलवाल, प्रचार मंत्री भीयाराम सलूण और सदस्य रामदयाल जादम ने व्यवस्था में सहयोग दिया। लाभान्वित वरिष्ठजनों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए विश्वकर्मा मंदिर कमेटी का आभार जताया।

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026