Doordrishti News Logo

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस बहाल

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस बहाल। आवागमन में 2-2 ट्रिप रद्द रहने के बाद जोधपुर-साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस का संचालन अब फिर से प्रारंभ किया जा रहा है। ट्रेन रविवार 3 मई से दोबारा पटरी पर दौड़ेगी।

जोधपुर मंडल के वरिष्ठ डीसीएम हितेश यादव के अनुसार फालना- बिरोलिया स्टेशनों के बीच ब्रिज संख्या-658 पर आरसीसी बॉक्स डालने के कार्य के लिए ब्लॉक लिया गया था। इसी कारण ट्रेन को अस्थाई रूप से रद्द करना पड़ा था।

मुख्य सचिव ने दिया ‘विकसित राजस्थान @2047’ का रोडमैप,5 नए विभाग शुरू
इस कार्य के कारण ट्रेन संख्या 14821 जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस 30 अप्रैल व 1 मई को 2 ट्रिप तथा ट्रेन संख्या 14822 साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस 1 व 2 मई को 2 ट्रिप रद्द रहने के बाद फिर शुरू होने से लूनी,पाली मारवाड़,मारवाड़ जंक्शन और आबू रोड के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और आवागमन पहले की तरह सुचारू हो सकेगा।

Related posts: