जोधपुर: विश्वसंगीत दिवस की पूर्व संध्या पर होने वाले सम्मान समारोह के पोस्टर का विमोचन

  • केंद्रीय मंत्री शेखावत ने किया विमोचन
  • 11 राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय प्रतिभाओं का होगा सम्मान
  • मरुधरा गौरव सम्मान 2025 की चल रही तैयारियां

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: विश्व संगीत दिवस की पूर्व संध्या पर होने वाले सम्मान समारोह के पोस्टर का विमोचन। शहर में विश्व संगीत दिवस की पूर्व संध्या पर 20 जून को सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें ग्यारह प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। इस समारोह के पोस्टर का विमोचन बुधवार को केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने किया।

रातानाडा स्थित एक होटल में विश्व संगीत दिवस की पूर्व संध्या पर होने वाले मरुधरा गौरव सम्मान 2025 के पोस्टर का विधिवत विमोचन के बाद शेखावत ने इस आयोजन के लिए मरुधरा लोक कला संगीत सेवा संस्थान की पूरी टीम को शुभकामनाएं दी है। इस दौरान संस्था अध्यक्ष डॉ स्वाति शर्मा के साथ संस्थान की पदाधिकारी और सदस्य रश्मि शर्मा,सुनंदा पुरोहित अनीता गहलोत और मंजू गहलोत मौजूद थीं।

ऊर्जा विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)हीरालाल नागर गुरुवार को जोधपुर आयेंगे

संस्थान की अध्यक्ष डॉ स्वाति शर्मा ने बताया कि राजस्थान के लोक कलाकारों को उनके द्वारा दिए गए योगदान के लिए मरुधरा लोक कला संगीत और सेवा संस्थान द्वारा पिछले साल शुरू किए गए सम्मान के सिलसिले को जारी रखते हुए इस बार भी संगीत को प्रोत्साहित करने और अपनी कला से पूरे देश और दुनिया में राजस्थान का गौरव बढ़ाने के लिए सम्मानित किया जाएगा।

Related posts:

वृद्धा गाय को लेकर खेत पर गई वापिस लौटने तक चोर नगदी आभूषण ले गए

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का किया सम्मान

September 6, 2026

ट्रांसफर्मर से तेल चोरी करते समय लगा था करंट

September 6, 2026

डीआरएम ने डेगाना व रेन स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का किया निरीक्षण

September 6, 2026

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने सीएस को सौंपा ज्ञापन

September 6, 2026

सैटेलाइट अस्पतालों में जल्द शुरू होंगे सिजेरिशन सेक्शन: सीएस

September 6, 2026

व्यापार में परेशानी दूर करने का बोला: कलश में हीरे बताकर 8 लाख ठगे

September 6, 2026

मादक मामलों में फरार इनामी अपराधियों पर जोधपुर ग्रामीण पुलिस का शिकंजा

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल ने किया शिक्षकों का सम्मान

September 5, 2026