‘जोधपुर री अपणायत’ थीम ने जगाया आकर्षण
जोधपुर 564वां स्थापना दिवस
जोधपुर, इस बार का जोधपुर स्थापना दिवस ‘जोधपुर री अपणायत’ के नाम रहा। गुरुवार को जोधपुर के 564वें स्थापना दिवस के उपलक्ष में जिला प्रशासन एवं जिला पर्यटन विभाग की ओर से उम्मेद राजकीय स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम ने शांति, सद्भाव एवं भाईचारे का पैगाम दिया।
स्टेडियम में हुए कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों और शहरवासियों मिलकर जोधपुर की पारस्परिक आत्मीयता, सौहार्द एवं माधुर्य का संदेश दिया।
इस अवसर पर जोधपुर पर्यटन विभाग द्वारा मेहरानगढ पर जारी पोस्टर का विमोचन भी किया गया। गौरवशाली परंपराओं को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प दिवस के इस मौके पर जोधपुर वासियों को स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने कहा कि जोधपुर की अपणायत की परंपरा सदियों पुरानी है, इसलिए आज जब जोधपुर अपनी स्थापना का 564 वां दिवस मना रहा है, तब हमें इसके गौरव में अभिवृद्धि के लिए समर्पित भाव से जुटने का संकल्प लेना होगा। उन्होंने सभी जोधपुरवासियों को अपने शहर की परंपरा और पहचान का स्मरण करते हुए गर्व और गौरव भरी परंपराओं को अक्षुण्ण बनाए रखते हुए विकास में जुटने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
जिला कलक्टर ने कहा कि इसी मंशा से आज शहर के जनप्रतिनिधियों और धर्म गुरुओं के माध्यम से जोधपुर को प्रेम और सद्भाव का सन्देश दिया गया है।
सभी ने दी बधाई, व्यक्त की शुभकामनाएं
इस अवसर पर राजस्थान पशुधन विकास बोर्ड राज्य सरकार के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सोलंकी, शहर विधायक मनीषा पवार, महापौर कुन्ती देवड़ा, रीको अध्यक्ष सुनील परिहार एवं पुलिस आयुक्त नवज्योति गोगाई सहित अन्य विशिष्टजनों ने जोधपुर स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए जोधपुरवासियों से मिलजुलकर रहने और आत्मीय सौहार्द बनाए रखते हुए आगे बढऩे का आह्वान किया और कहा कि शांति, भाईचारा और सद्भाव को सुदृढ़ करना हमारा प्राथमिक नागरिक दायित्व है।
मेहरानगढ़ पर पोस्टर विमोचन
जोधपुर पर्यटन विभाग की उप निदेशक डॉ.सरिता फिड़ौदा ने बताया की मेहरानगढ़ की स्थापना को ही जोधपुर स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है इसलिए आज के अवसर पर विभाग द्वारा मेहरानगढ़ के पोस्टर का विमोचन किया गया।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता, पुलिस कमिश्नर नवज्योति गोगोई, एडीएम द्वितीय राजेन्द्र डांगा एवं एडीएम सिटी रामचंद्र गरवा,आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार सीमा कविया, पर्यटन विभाग जोधपुर की उपनिदेशक डॉ. सरिता फिडौदा व शहर के धर्म गुरुओं ने भाग लिया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

दोपहर 3 बजे तक 68% मतदान

दोपहर 1 बजे तक 51.37% मतदान

डॉ.सीआर चौधरी को एनसीसीपी फेलोशिप सम्मान

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

भोपालगढ़ के नांदिया प्रभावती में सरपंच के घर फायरिंग और हमला

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर फर्जी संदेशों से सावधान रहें पेंशनर्स

ओसियां रेलवे स्टेशन पर आज लगेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर
आयुर्वेद शिक्षकों के लिए होंगे ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स

