Doordrishti News Logo

जोधपुर, जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग प्रथम ने शादी के गार्डन को बुक करने के बावजूद नहीं देने पर नगर निगम जोधपुर पर तीन लाख तीस हजार रुपए का जुर्माना लगाया। अदालत ने उपभोक्ता द्वारा बुकिंग के दौरान जमा करवाई गई सम्पूर्ण राशि ब्याज सहित देने का आदेश भी दिया। परिवादी बीजेएस निवासी इकरामुद्दीन ने अधिवक्ता के माध्यम से उपभोक्ता अदालत में परिवाद पेश कर बताया कि पुत्र की शादी समारोह के लिए 15 जनवरी 2017 के लिए जोधपुर नगर निगम से पब्लिक पार्क स्थित जनाना गार्डन बुक करवाया। निगम ने प्रार्थी से 69 हजार 500 रुपए लेकर रसीद दे दी। प्रार्थी शादी के एक दिन पहले जनाना गार्डन में हलवाई और अन्य स्टाफ को लेकर गया तो वहां पर बताया कि मुख्यमंत्री 26 जनवरी को राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के लिए उम्मेद स्टेडियम में आ रहे हैं। इसलिए यह गार्डन पुलिस प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया है। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष चंद्रकला जैन, सदस्य राजाराम सर्राफ तथा अफसाना खान ने परिवाद को स्वीकार करते हुए नगर निगम को निर्णय तारीख से प्रार्थी द्वारा जमा कराई गई राशि के साथ 9 प्रतिशत ब्याज देने का आदेश दिया। इसके साथ ही आयोग ने नगर निगम पर प्रार्थी को हुई मानसिक, शारीरिक, आर्थिक व सामाजिक क्षति के लिए दो लाख रुपए तथा विशेष अनुतोष के रूप में एक लाख पच्चीस हजार रुपये के साथ परिवाद व्यय के पाच हजार सहित कुल 3.30 लाख रुपए निर्णय की तारीख से दो माह के भीतर देने का आदेश दिया।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026