Doordrishti News Logo

युवक पर जानलेवा हमले करने के आरोप में चार गिरफ्तार

  • लोहे पाइप, तलवार और पत्थर से किया गया था हमला
  • युवक उपचाराधीन

जोधपुर,युवक पर जानलेवा हमले करने के आरोप में चार गिरफ्तार। शहर के नागौरी गेट पुलिस थाना क्षेत्र मेें कागा एरिया में शनिवार की रात को एक युवक पर तलवार,लोहे के पाइप और पत्थर से हमला करने के आरोप में पुलिस ने चार युवकों को अब गिरफ्तार किया है। घायल युवक का एमजीएच में उपचार चल रहा है और उसकी पत्नी की तरफ से हत्या प्रयास में नामजद रिपोर्ट दी गई थी। पुलिस पकड़े गए अभियुक्तों से पूछताछ में जुटी है।

यह भी पढ़ें – कमिश्नरेट के सभी थानों में हुआ सहभागिता कार्यक्रम

थानाधिकारी शैफाली सांखला ने बताया कि शनिवार की देर रात पंचोलियानाडी महेश हॉस्टल के पीछे हरिजन बस्ती निवासी विक्की चांगरा कुछ युवकों ने कागा बस्ती में बुरी तरह मारपीट की थी। उसकी पत्नी राज नंदिनी की तरफ से हत्या प्रयास में रिपोर्ट दी गई थी। उसका आरोप था कि उसके पति पर लोहे के पाइप, तलवार एवं पत्थर से हमला किया गया।

यह भी पढ़ें – ऑटो रिक्शा भिड़े,एक चालक गंभीर घायल

थानाधिकारी शैफाली सांखला ने बताया कि प्रकरण में अब चार आरोपियों लाल सागर पाबू बस्ती मंडोर निवासी सोनू उर्फ साहिल पुत्र मुकेश पंडित,उम्मेद चौक निवासी रितिक पुत्र सुरेश गूंद,कागा हरिजन बस्ती के कालुू उर्फ राकेश पुत्र अर्जुन और तिलक नगर हरिजन बस्ती निवासी अक्षय पुत्र श्याम को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से पूछताछ के साथ हथियार बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026