जोधपुर: मानसून छाया कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश से तरबतर सूर्यनगरी
- निचले स्थानों पर भरा पानी
- मौसम हुआ खुशनुमा
- पर्यटन स्थलों पर उमड़ी भीड़
जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: मानसून छाया कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश से तरबतर सूर्यनगरी। तीन महिनों की भीषण गर्मी और उमस की मार झेल रहे मारवाड़ में अब दक्षिण पश्चिमी मानसून छा गया है। मानसून की एंट्री प्रदेश में होने के साथ ही अधिकांश हिस्सों में अब मानसूनी बारिश होने लगी है। जोधपुर सहित मारवाड़ में भी पिछले तीन चार दिनों से बारिश का दौर बना हुआ है।
शनिवार की सुबह आसमां पर छाई काली घटाओं ने कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश की झड़ी लगा दी। शहर के कई स्थानों पर सड़कें पानी से लबालब हो गई तो कई निचले स्थानों पर पानी भी जमा हो गया। विशेष कर हर बार की भांति बनाड़ रोड भी काफी पानी जमा होने से आवागमन बाधित हो गया।
शनिवार सुबह छह बजे से शुरू इुई मानसूनी बारिश का दौर दोपहर 12 बजे तक कभी तेज तो कभी रिमझिम के रूप में बना रहा। इधर बारिश होने के साथ ही मौसम भी खुशनुमा बन गया। आसमां में काली घटाएं छाई होने के साथ शहर के पर्यटन स्थलों पर भी रौनक देखने को मिली। लोग सुबह से ही सैर सपाटे को निकल गए।
जोधपुर: बीएसएफ में मनाया योग दिवस
स्कूली बच्चों का ग्रीष्मकालीन अवकाश चल रहा है,ऐसे में कई परिवार ने घूमने का भी कार्यक्रम इस बीच बना डाला है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी 24 घंटे में मारवाड़ में भारी से अतिभारी बारिश की संभावना बनी है। मानसूनी ट्रफलाइन बाड़मेर,जोधपुर और जयपुर से होकर निकल रही है। जोधपुर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश हुई है। किसानों के चेहरे भी बारिश में खिल गए है और खेतों में बुवाई का कार्य शुरू कर दिया गया है।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

