Doordrishti News Logo

जोधपुर: बाइक से टकरा पलटी खाया डंपर, बाइक चालक पर गिरा,मौत

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: बाइक से टकरा पलटी खाया डंपर, बाइक चालक पर गिरा,मौत। शहर के निकट मोगड़ा कला के पास में मंगलवार को सडक़ हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। उसकी बाइक से डंपर टकराया बाद में डंपर पलटी खा गया और उस पर गिर गया। कुचले जाने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई की तरफ से विवेक विहार थाने में डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है।

जोधपुर: कारोबारी के घर से दस तोला सोना चोरी

हादसे के बाद डंपर का चालक भाग गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों गाडिय़ों को जब्त कर थाने रखवाया। शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द किया गया। विवेक विहार पुलिस थाने के एएसआई भरतलाल ने बताया कि जाटों का बास मोगड़ाकलां निवासी 27 वर्षीय गुलाराम पुत्र हरिराम जाट अपनी बाइक से मां नागणेच्यिां होटल से होते हुए मोगड़ा की तरफ आ रहा था। तब होटल के निकट एक डंपर चालक की चपेट में आ गया। हादसे में डंपर पलटी खाकर उसकी बाइक पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। एएसआई भरत लाल ने बताया कि मृतक के भाई भोपाराम की तरफ से डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है।

Related posts:

झण्डारोहण के साथ प्रारंभ हुआ चालिहा महोत्सव

August 9, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

August 9, 2026

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026