Doordrishti News Logo

जोधपुर: एमजीएच के डॉक्टर को शेयर बाजार में इंवेस्ट के नाम पर 14 लाख की ठगी

  • शातिरों ने सोशल मीडिया वाट्सएप ग्रुप से जोड़ा फिर बनाया ठगी का शिकार
  • 16 लाख का मुनाफा दिखाया

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: एमजीएच के डॉक्टर को शेयर बाजार में इंवेस्ट के नाम पर 14 लाख की ठगी। शहर के महात्मा गांधी अस्पताल के चिकित्सक के साथ कुछ शातिरों ने 14 लाख की ठगी कर ली। उन्हें शेयर बाजार में इंवेस्टमेंट के नाम पर अपना शिकार बनाया। मुनाफे तौर पर मिलने वाले 16 लाख रुपए भी हड़प कर गए।

बाद में पता लगा कि फर्जी तरीके से कंपनी खोल कर यह वारदात की गई। घटनाक्रम 9 से 11 जुलाई के बीच हुआ। उन्होंने ठगी को लेकर साइबर पोर्टल पर भी शिकायत दी। अब शास्त्रीनगर थाने में फ्रॉड का केस दर्ज कराया गया है।

शास्त्रीनगर पुलिस ने बताया कि एमजीएच के चिकित्सक के साथ यह ठगी हुई। वे न्यू पावर हाउस रोड सेक्टर सेवन एक्सटेंशन में रहते हैं। उनके पास में गत 11 जून को सोशल मीडिया के जरिए एक वाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया था। यह ग्रुप फीयर्स लांगटर्म डर्मी सर्किल के नाम से बना हुआ था। जिसके एडमिन कोई सना कपूर था। बाद में दो और मोबाइल नंबर से उन्हें ग्रुप से जोड़ा गया। ग्रुप के चीफ इंवेस्ट ऑफिसर कोई राजीव मेहता था। ग्रुप मे शेयर मार्केट मे इन्वेस्ट करने पर भारी लाभ कमाने का लालच दिया गया।

बाद में इसी ग्रुप के वाट्सएप ग्रुप 888 जिसका नाम फीयर्स वीआईपी 777 स्मार्ट इंवेस्टिंग क्लब में विभिन्न चैटस द्वारा और अधिक लाभ का लालच देकर शामिल होने का कहा गया। 14 जुलाई 25 को इस वीआईपी गुप में एडमिन सना कपूर द्वारा शामिल कर लिया गया। जिसमे एक अन्य एडमिन राजीव मेहता था। बाद में राजीव मेहता द्वारा नये आईपीओ मे इन्वेस्ट करने से भारी लाभ का झंसा देकर शेयर फीयर्स एचएनआई ऐप के नऐ ऐप को ङाउनलोङ करवाया गया।

जोधपुर: पत्थर कटर मशीन के लिए पानी की मोटर चालू करते लगा करंट,मौत

पीडि़त डॉक्टर गुप्ता के अनुसार उन्होंने 9 जुलाई को तीन लाख रुपए फिर 11 जुलाई को 11 लाख रुपए अपने बैंक खातों से ट्रांसफर किए थे। जिसका बाद में बदमाशों ने मुनाफा 16 लाख रुपए बताया था। यह मुनाफा फीयर्स एचएनआई प्लेटफार्म पर आईपीओ में शेयर एलाटमेन्ट पर दिखाया गया। इस ऐप पर 30 लाख 7 हजार 543 रुपए की राशि बताई गई।

इसमें से जब 10 लाख रुपए वापिस लेने चाहे तो वह पैसा मेरे बैंक खातो मे स्थान्तरित नहीं हुआ और सम्पूर्ण राशि को (3007543 रुपए) एक आईपीओ ऑल मेरमेंट मे गिरवी रखकर बाकी की राशि रु.18 लाख रुपए की और ङिमांङ रखी गई। बाद में जब एडमिन एवं कस्टमर सर्विस से वहाटस ऐप कॉल पर बात करनी चाही तो उन लोगों ने कोई जवाब नही दिया।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026