जोधपुर: पैतृक संपत्ति विवाद को लेकर की थी चचेरे भाई की हत्या

  • चचेरे भाई की हत्या प्रकरण
  • पुलिस ने 36 घंटे तक सर्च अभियान चलाकर आरोपी को पकड़ा
  • फोन नहीं होने से पकडऩा बना चुनौती

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: पैतृक संपत्ति विवाद को लेकर की थी चचेरे भाई की हत्या। विवेक विहार थानान्तर्गत मोगड़ा कलां गांव में शनिवार शाम लोहे के रॉड से अपने चचेरे भाई की की हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी खंगार राम उर्फ वनाराम को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने खंगारराम को पकडऩा बड़ी चुनौती थी क्योंकि वह मोबाइल फोन को इस्तेमाल नहीं करता था और सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए गांव के कच्चे रास्तों से भाग गया था। पुलिस ने फिर भी सीसीटीवी कैमरों का इस्तेमाल करते हुए रास्ते का मैप बनाया और करीब 12 गांवों की तलाश के लिए चार टीमें गठित की।

खंगारराम खेतों में फसलों में छिप गया था। वह बड़ी राशि लेकर बाहर भागने की फिराक में था तब चौकस पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

बोरानाडा: एक ही रात में हुई तीन चोरियों का खुलासा

यह है मामला 
गौरतलब है कि अशोक सांई की उसके चचेरे भाई खंगारराम ने दो अगस्त को पुरानी रंजिश के चलते लोहे की रॉड से सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। अशोक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। खंगारराम ने अशोक की पत्नी और बच्चों को भी मारने की कोशिश की लेकिन वे घर में दरवाजा बंद कर छिप गए थे।

मोटरसाइकिल लेकर हुआ था फरार
सहायक पुलिस आयुक्त (बोरानाडा) आनंद सिंह राजपुरोहित ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी मोटर साइकिल से फरार हो गया और मोबाइल फोन भी उसके पास नहीं था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें बनाकर सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी इनपुट के आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया।

आरोपी खेतों और गांवों में छिपता रहा,लेकिन लगातार दबाव के कारण पुलिस ने मोगड़ा गांव के सुनसान इलाके में उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूल करते हुए बताया कि पुरानी जमीन विवाद के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026