बोरानाडा: एक ही रात में हुई तीन चोरियों का खुलासा

  • दो शातिर चोर गिरफ्तार
  • चुराया गया पूरा माल बरामद

जोधपुर(डीडीन्यूज),बोरानाडा: एक ही रात में हुई तीन चोरियों का खुलासा। बोरानाडा थाना क्षेत्र में गत दो अगस्त की रात को एक साथ हुई तीन चोरियों का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चुराया गया सारा माल भी बरामद कर लिया है।

थानाधिकारी शकील अहमद ने बताया कि दो अगस्त की रात को साकेतपुरम देवासियों की ढाणी पाल में चोरों द्वारा दो घरों में घुसकर नकबजनी व चोरी की वारदातों को अंजाम दिया गया था। सूचना पर थाने की मोबाइल व चेतक मय जाब्ता के वहां पहुंचे तो वहां दो घरों के ताले टूटे हुए मिले।

थोड़ी देर बाद एक मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध व्यक्ति एक घर में घुसते हुए नजर आए जिस पर दोनों को बाहर से कुटा लगाकर बंद कर दिया व घर के चारों तरफ जाब्ता लगा दिया। बाहर का दरवाजा खोला तो चोरो ने घर को अन्दर से बन्द कर दिया। जिसको बडी मशक्कत के बाद पुलिस ने खुलवाया।

जोधपुर: अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगे बीस लाख

पुलिस जाब्ता की पूछताछ में संदिग्ध व्यक्तियों ने अपना नाम पता गुलजारपुरा प्यारे चौक सोजती गेट हाल कबीर नगर दरगाह के सामने निवासी इमरान उर्फ भूरिया उर्फ छोटा चेतन पुत्र असलम खान और शोक नगर चांदणा भाखर हाल पवनपुत्र कॉलोनी झालामण्ड निवासी विनोदसिंह चौहान पुत्र गंगासिंह बताया। उक्त दोनों को थाने लेकर आए जिनसे गहनता से पूछताछ करने पर सांकेतपुरम व पाल में तीनों मकानों के ताले तोडऩा स्वीकार किया। उनके पास से एक मोटरसाइकिल को जब्त किया गया।

दोनों शातिर बदमाश
जांच में पता चला कि विनोद सिंह चौहान पुलिस थाना प्रतापनगर का हिस्ट्रीशीटर है। विनोद सिंह के विरूद्ध विभिन्न थानों में कुल 19 प्रकरण हैं। इमरान उर्फ भूरिया उर्फ छोटा चेतन के खिलाफ 16 प्रकरण दर्ज हैं। दोनों मुलजिम आले दर्जे के शातिर नकबजन व चोर हैं। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। उनसे अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

November 27, 2026
संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

November 26, 2026
राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

November 26, 2026