BJP Campaign

जोधपुर: भाजपा चलाएगी हर घर तिरंगा अभियान

  • अभियान को लेकर सूरसागर विधानसभा,लालसागर मण्डल एवं रायकाबाग़ मण्डल की कार्यशाला संपन्न
  • हर घर तिरंगा अभियान,मंडल स्तरीय कार्यशाला संपन्न

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: भाजपा चलाएगी हर घर तिरंगा अभियान। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान एवं विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के तहत भाजपा के विभिन्न मंडलों में कार्यशालाएं आयोजित की गईं।

यह भी पढ़िए – डॉ रंगनाथन जयंती मनाई

सूरसागर विधानसभा के चार मंडलों की संयुक्त कार्यशाला कमला नेहरू नगर राधा कृष्ण मंदिर में आयोजित हुई,जबकि लाल सागर मंडल की कार्यशाला हर्बल पार्क माता के थन में संपन्न हुई। कार्यशालाओं में सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी, जिला संयोजक शिवकुमार सोनी, महामंत्री ओमप्रकाश दहिया,उप महापौर किशन लड़ा,जगत नारायण जोशी,घनश्याम वैष्णव,महेंद्रमेघवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

विधायक देवेंद्र जोशी ने हर घर तिरंगा अभियान की महत्ता और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए मंडल एवं बूथ स्तर पर जन भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और परिवर्तन को आज हर भारतीय महसूस कर रहा है।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद जिस तरह पूरे देश में विजय उत्सव मनाया गया और तिरंगा यात्रा निकालकर सैनिकों के शौर्य को सलाम किया गया,उसी देशभक्ति के जज़्बे को कायम रखने के लिए भाजपा ने हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया है। भाजपा मंडल प्रवक्ता परशुराम तिवारी ने बताया कि इस अवसर पर हेमंत जामनानी,पंकज भाटी,ओमप्रकाश मेवाड़ा,भैरू दास वैष्णव एवं शिव कुमार सोनीभी मौजूद थे।

लाल सागर मंडल की कार्यशाला में जिला महामंत्री प्रतिपाल वालेचा, ओमप्रकाश दहिया,सुभाष गहलोत, लक्ष्मण भाटी,महेश व्यास ने कार्य कर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के इस पावन पर्व पर जोधपुर के हर घर पर तिरंगा फहराया जाएगा। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से लेकर बूथ स्तर तक प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व होगा कि हर घर तिरंगा पहुंचे और लहराए।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति और निर्णायक नेतृत्व के चलते आज भारत विश्व में सबसे मजबूत राष्ट्रों में से एक के रूप में उभरा है।

इसी प्रकार सरदारपुरा विधान सभा राईका बाग मंडल स्तरीय कार्यशाला पूर्व राज्य मंत्री पूर्व जोधपुर विकास प्राधिकरण चेयरमैन प्रो डॉ महेन्द्र सिंह राठौड़ के मुख्य आतिथ्य व जिला महामंत्री प्रतिपालसिंह वालेचा ओम प्रकाश दहिया राईका बाग मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह ज्याणी जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी जिला मंत्री एवं कार्यक्रम सह संयोजक वरुण धनाडीया जिला प्रवक्ता कैलाश गौड़ पार्षद भवानी सिंह जोधा पूर्व मंडल अध्यक्ष भवानी प्रताप सिंह शेखावत पूर्व जिला मंत्री रविपाल सिंह सरेचा की अथिति में सम्पन्न हुई।

इस अवसर पर प्रदेश व जिला प्राधिकारी मंडल अध्यक्ष,मंडल पदाधिकारी,कार्यकारी सदस्य,वरिष्ठ नेता,पार्षद,शक्ति केंद्र संयोजक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।


विज्ञापन के लिए 9414135588 पर संपर्क कीजिए 

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026