जोधपुर: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य तिथि पर भाजपा की पुष्पाजंलि

  • भाजपा नेताओं ने मुखर्जी के बलिदान को किया याद

जोधपुर(डीडीन्यूज), जोधपुर: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य तिथि पर भाजपा की पुष्पाजंलि। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर पावटा स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल के नेतृत्व में पुष्पाजंलि कार्यक्रम आयोजित कर पुण्यतिथि मनायी गई।

भाजपा संभाग मीडिया संयोजक जगदीश धाणदिया ने बताया कि इस अवसर पर राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत,जीव जन्तु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह विश्नोई, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल, सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी, शहर विधायक अतुल भंसाली, जेडीए के पूर्व अध्यक्ष प्रो.महेन्द्र सिंह राठौड़,महापौर वनिता सेठ ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।

राजनीतिक शुद्धिकरण के प्रेरणास्रोत हैं:राज्यसभा सांसद गहलोत
राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने कहा कि डॉ.मुखर्जी राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना और राजनीतिक शुद्धिकरण के प्रेरणास्रोत हैं। उनका जीवन एक विचार,एक उद्देश्य और एक समर्पण की मिसाल है। मुखर्जी का परिवार स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ा था।राष्ट्रवाद की भावना उन्हें विरासत में मिली। बंगाल विभाजन के समय उन्होंने आंदोलन किया,विधानसभा से इस्तीफा दिया और निर्दलीय चुनाव जीतकर लोगों की आवाज बने।

मुखर्जी स्वतंत्र भारत की पहली सरकार में मंत्री बने:जसवंत सिंह विश्नोई
जीव जन्तु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह विश्नोई ने कहा कि मुखर्जी स्वतंत्र भारत की पहली सरकार में मंत्री बने,परंतु जब उन्होंने सरकार में तुष्टीकरण और सांस्कृतिक अपमान देखा तो इस्तीफा दे दिया। उस समय कश्मीर में पाकिस्तान समर्थित कबायली हमला हुआ। कश्मीर के महाराजा हरि सिंह ने भारत में विलय की इच्छा जताई,पर प्रधानमंत्री नेहरू ने समय तक नहीं दिया,परिणामस्वरूप आधा कश्मीर पाक अधिकृत हो गया।

डॉ.मुखर्जी ने सत्य और राष्ट्रहित के लिए मंत्रीपद त्याग दिया: पालीवाल
जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल ने कहा कि मुखर्जी को यह स्वीकार नहीं था कि भारत में दो विधान,दो संविधान और दो निशान हों जबकि कश्मीर भारत का अंग था। नेहरू सरकार निरंकुश थी,शेख अब्दुल्ला से उनके व्यक्तिगत रिश्ते राष्ट्रहित पर हावी हो गए। विरोध करने वालों को कुचला गया। डॉ. मुखर्जी ने सत्य और राष्ट्रहित के लिए मंत्री पद त्याग किया। जनसंघ की स्थापना मुखर्जी ने पं.दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी के साथ मिलकर की थी। पहले ही चुनाव में पार्टी ने 3 सांसद और 23 विधायक जीतकर राजनीतिक विकल्प के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

धारा 370 हटाना डॉ.मुखर्जी के बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि: जोशी
सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी ने कहा कि डॉ.मुखर्जी के लगाए हुए पोंधे को अटलजी ने सींचा और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वह वटवृक्ष बन गया है। मोदी ने धारा 370 हटाकर कश्मीर को भारत का पूर्ण अंग बनाया। यह डॉ. मुखर्जी के बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि है।

मात्र 51 वर्ष की उम्र में एक राष्ट्रभक्त की मृत्यु हुई:भंसाली
शहर विधायक अतुल भंसाली ने कहा कि कश्मीर में लागू विशेष कानूनों के तहत भारत के नागरिकों को बिना अनुमति प्रवेश नहीं मिलती थी। यह डॉ.मुखर्जी को मंजूर नहीं था। उन्होंने बिना अनुमति कश्मीर जाने का संकल्प लिया और 1953 में 23 जून को उनके बलिदान की खबर आई। उनकी मृत्यु संदेहास्पद थी, लेकिन सरकार ने जांच तक नहीं करवाई। मात्र 51 वर्ष की उम्र में एक राष्ट्रभक्त की मृत्यु हुई।

मुखर्जी के सपनों के भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं: राठौड़
जेडीए के पूर्व अध्यक्ष प्रो.महेन्द्र सिंह राठौड़ ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे डॉ.मुखर्जी के विचारों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाएं और उनके सपनों के भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। महापौर वनिता सेठ ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शो पर चलने का आह्वान किया।

जोधपुर: यूपीएससी चयनित उत्कर्ष व तरुण यादव का किया सम्मान

इस अवसर पर उप महापौर किशन लड्डा,पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह कच्छवाह,जगतनारायण जोशी, जिला महामंत्री मनीष पुरोहित, जिला उपाध्यक्ष हंसराज प्रजापत, भंवरलाल दहिया,संजय चंदीरमानी, जिला कोषाध्यक्ष पुरूषोतम मुंदड़ा, शशिप्रकाश प्रजापत,मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मण भाटी,अमित सिंघाटिया, उमेश पलिया,पूजा सुराणा,रणजीत ज्याणी,पंकज भाटी,विकास सामारिया,हरिसिंह भाटी,हेमंत जानयानी,सुरेश मेघवाल,अरविन्द पुरोहित,कमलेश गोयल,संजु व्यास, सुभाष गहलोत,ओमप्रकाश दैया, महेन्द्र राठौड़,अनिल वैष्णव,नरेन्द्र फितानी,मुकेश दवे,मनीष परिहार, घनश्याम वैष्णव,जयप्रकाश राखेचा, पवन वैष्णव,रामस्वरूप प्रजापत, अनिल प्रजापत,रवि गहलोत,माधवी सोलंकी,आशा झाझडिया,युसुफ चौधरी,अमीलाल मेहरा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पाजंलि दी। कार्यक्रम संयोजक प्रतिपाल सिंह वालेचा ने अन्त में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया।

Related posts:

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

भोपालगढ़ के नांदिया प्रभावती में सरपंच के घर फायरिंग और हमला

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर फर्जी संदेशों से सावधान रहें पेंशनर्स

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

ओसियां रेलवे स्टेशन पर आज लगेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर

October 30, 2026
आयुर्वेद शिक्षकों के लिए होंगे ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स

आयुर्वेद शिक्षकों के लिए होंगे ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स

October 30, 2026
आईआईएचटी जोधपुर में एमएमसीएफ फाइबर्स पर विशेषज्ञ सेमिनार

आईआईएचटी जोधपुर में एमएमसीएफ फाइबर्स पर विशेषज्ञ सेमिनार

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

ट्रायल शुरू होने के बाद भी जमीन विवाद में मुकदमे का संशोधन संभव

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

पति की गारंटी में दिया चेक बाउंस होने पर पत्नी के खिलाफ भी चलेगा मुकदमा

October 30, 2026
अक्षरधाम मंदिर में 6 से 10 नवम्बर तक मनाया जाएगा दीपावली उत्सव

अक्षरधाम मंदिर में 6 से 10 नवम्बर तक मनाया जाएगा दीपावली उत्सव

October 30, 2026