जोधपुर: भाजपा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका

  • प्रधानमंत्री पर राहुल गांधी की अनर्गल टिप्पणी का विरोध में
  • राहुल गांधी उकसाते हैं आमजन को
  • देश के संवैधानिक पद की गरिमा को भूले राहुल गांधी
  • जनता में भारी रोष

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: भाजपा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका। प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी पर लगातार अनर्गल बयानबाजी करने वाले राहुल गांधी की शह पर कांग्रेस के मंच पर प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी व उनकी दिवंगत माताजी के सम्बन्ध में अपशब्द कहने के विरोध में आज जोधपुर शहर जिला भारतीय जनता पार्टी ने शहर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल के नेतृत्व में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का पुतला दहन कर रोष जताया।

रविवार सांय 5 बजे जालोरी गेट पर बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एकत्र हुए तथा राहुल गांधी के विरोध में नारेबाजी के साथ उनका का पुतला जलाया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी अपने पद की न केवल गरिमा भूल बैठे हैं अपितु वे जानबूझकर अपने कार्यकर्ताओं को देश के प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के विरोध में उकसाते हैं।

राज्यसभा सांसद गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी अब नफरत की दुकान पर झूठ का सामान बेचने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं।इसी क्रम में जिलाध्यक्ष पालीवाल ने कहा कि राहुल गांधी जानबूझकर निम्नस्तरीय बयानबाजी करते हैं एवं देश के प्रधानमंत्री के विरुद्ध उनके इस अपशब्द बोलने को भाजपा के कार्यकर्ता कतई सहन नहीं करेंगें। भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारी,मंडल,मोर्चा अध्यक्ष व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

15 जोड़ी ट्रेनों में आज से 35 डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी

इस अवसर पर महापौर वनिता सेठ, राजेंद्र बोराणा,लक्ष्मी नारायण सोलंकी,जिला महामंत्री प्रतिपाल वालेचा,ओम प्रकाश दहिया,गौरव जैन,जिला उपाध्यक्ष मनीष पुरोहित, सुनील भाटी,रवि गहलोत,पवन वैष्णव,वरुण धाणदिया,राकेश बागरेचा,देवेंद्र शर्मा,कैलाश गौड़, अरविंद सांखला,संजू व्यास,चंद्रेश लोढ़ा,घनश्याम वैष्णव,पुरुषोत्तम मुन्दडा,भंवरलाल दहिया,सीमा भुवन माथुर,पंकज भाटी,हरि सिंह पंवार,शशि प्रकाश प्रजापत,रिदेश भंडारी,उमेश पलिया,रणजीत सिंह, अरविंद पुरोहित,पूजा सुराणा, अमित प्रजापत,हेमंत जानयानी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026