Doordrishti News Logo

जोधपुर: विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी। शहर में अलग-अलग स्थानों से बाइक चोरी हो गई। संबंधित थाना पुलिस ने चोरी के मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जोधपुर शहर इन दिनों बाइक चोरों का गढ़ बन चुका है। शहर में अलग-अलग इलाकों से बाइक चोरी की लगातार वारदातें के सामने आ रही है। खास बात यह है कि चोरों को सीसीटीवी कैमरों का भी कोई भय नहीं है। चोर आसानी से मकान, दुकान, ऑफिस से लेकर सार्वजनिक जगहों पर खड़ी बाइक को चुरा कर ले जा रहे हैं।

कमला नेहरू नगर क्षेत्र में भी बाइक चोरी का वीडियो सामने आया है जिसमें चोर चंद सेकंड में बाइक चुरा कर ले जाता हुआ नजर आ रहा है। उसको लेकर बाइक मलिक की ओर से देवनगर थाने में रिपोर्ट दी गई है। उदयमंदिर थाने में दी रिपोर्ट में सुरपुरा निवासी वनफूल विश्नोई ने पुलिस को बताया कि वह किसान भवन आया था जहां पर पार्किग में खड़ी उसकी बाइक को अज्ञात वाहन चोर चुरा ले गया।

जोधपुर: कानून व्यवस्था लिए पुलिस ने किया रूट मार्च

बनाड़ थाने में दी रिपोर्ट में बिलाड़ा थानान्तर्गत बड़ी कल्ला हाल किरायेदार नागणेचाय नगर नांदड़ी बनाड़ निवासी दुर्गाराम बंजारा ने पुलिस को बताया कि घर के बाहर खड़ी उसकी बाइक को अज्ञात वाहन चोर चुरा ले गया। शास्त्रीनगर थाने में दी रिपोर्ट में घासियों का बास लक्ष्मीनारायण मंदिर सदर पाली हाल न्यू पावर हाउस रोड निवासी निखिलेश शर्मा ने पुलिस को बताया कि घर के बाहर खड़ी की उसकी बाइक को अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया।

Related posts:

कोटद्वार में हाथियों का आतंक,रात भर दहशत में ग्रास्टनगंज के लोग

September 13, 2026

सरकारी अस्पताल में ब्रेन एन्यूरिज्म का WEB डिवाइस से सफल उपचार

September 13, 2026

पीपा क्षत्रिय समाज का छात्र एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आज

September 13, 2026

जातरू सेवा कर लौट रहे पांच दोस्तों को कार ने मारी टक्कर,दो की मौत

September 13, 2026

अभ्यर्थियों को 29 सितंबर तक प्रस्तुत करना होगा निर्वाचन व्यय लेखा

September 13, 2026

आयुर्वेद चिकित्सालय में चोरी का प्रयास

September 13, 2026

रात्रि में पैदल जाने वाले जातरुओं को पहनाए रिफ्लेक्टिव एप्रिन

September 13, 2026

हिन्दू सेवा मण्डल जोधपुर ने बाबा रामदेव मेला सेवा शिविर का किया ध्वज पूजन

September 13, 2026

एमबीएम विश्वविद्यालय में स्पंदन-2026 का आगाज

September 13, 2026