Doordrishti News Logo

जोधपुर: इंवेस्टमेंट के नाम पर युवक से ठगी 17 लाख ऐंठे,46 लाख और मांगे

  • न तो मुनाफा मिला और न ही जमा राशि मिल पाई

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: इंवेस्टमेंट के नाम पर युवक से ठगी 17 लाख ऐंठे,46 लाख और मांगे।शहर का एक युवक ऑन लाइन ठगी का शिकार हो गया। इंवेस्टमेंट के नाम पर शातिरों ने उसे 50 फीसदी लाभांश में उलझाया और 17 लाख की ठगी कर डाली। लांभाश राशि लौटाने के नाम पर 46 लाख मांगे। इतनी बड़ी रकम मांगे जाने पर उसे ठगी का अहसास हुआ और उसने अब बनाड़ थाने में इसकी रिपोर्ट दी है। घटना 14-17 मई के बीच हुई है। बनाड़ पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है।

एएसआई बींजाराम ने बताया कि सारण नगर शिवविहार निवासी संदीप प्रजापत पुत्र प्रहलादराम प्रजापत की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसने मोबाइल पर ऑन लाइन इंवेस्टमेंट के नाम पर आई स्कीम और बड़े लाभांश के बारे में जाना था। तब उसे शेयर मार्केट और अन्य मद में निवेश करने को कहा गया। शुरूआत में उसे कुछ लाभ हुआ और उसे बाद में प्रोफिट के नाम पर 50 फीसदी लाभ का प्रलोभन दिया गया।

मंदिर के पुजारी ने लगाया फंदा

14 से 17 मई के बीच में उसने ऑनलाइन शातिरों के खाते में 17 लाख रुपए डाल दिए। जब उसका लाभांश प्रतिशत बढ़ गया तो उसने रकम मांगी। तब शातिरों ने उससे 46 लाख रुपए और मांगे। बाद में उसे ठगी और धोखाधड़ी का अहसास हुआ। एएसआई बींजाराम ने बताया कि ऑनलाइन ठगी का प्रकरण दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।

Related posts:

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026

पोलिंग बूथ में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से किया संवाद,लिया फीडबैक

September 11, 2026