Doordrishti News Logo

जोधपुर,जेआईए ने अध्यक्ष एनके जैन के नेतृत्व में एडवोकेट श्रीधर मेहता के मार्फत उच्च न्यायालय में 23 सितम्बर 2021 को राज्य सरकार द्वारा सोलर ऊर्जा पर लगाई गई इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी के विरोध में रिट फाइल की जिस पर 28 सितम्बर 2021 को जेआईए को स्टे प्राप्त हुआ। अध्यक्ष एनके जैन ने बताया कि राज्य सरकार के नोटिफिकेशन संख्या 117 दिनांक 30 जून 2021 के तहत सोलर ऊर्जा उत्पादकों से प्रति यूनिट 60 पैसा इलेक्ट्रिसिटी डयूटी वसूलने के आदेश को जोधपुर इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा राजस्थान उच्च न्यायालय में चुनौति दी गयी है जिसके तहत उच्च न्यायालय में 23 सितम्बर 2021 को जोधपुर इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा सीडब्ल्यू सिविल रिट नं 33319 2021 द्वारा रिट फाइल की गई जिस पर 28 सितम्बर 2021 को जेआईए को स्टे प्राप्त हुआ और जोधपुर इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के सदस्यों से इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी के रूप में वसूले जाने पर रोक लगा दी गयी है।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सोलर प्रोजेक्ट 25 वर्ष की दीर्घकालीन समयावधि का प्रोजेक्ट है जिसमें वर्तमान पॉलिसी एवं वित्तीय व्यावहार्यता को ध्यान में रखते हुए सोलर प्रोजेक्ट स्थापित किया जाता है परंतु प्रोजेक्ट स्थापित होने के बाद राज्य सरकार की सोलर नीति के दायरे से हटकर इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी अथवा लेवी आरोपित कर दी जाती है तो पर्यावरण के अनुकूल सोलर प्रोजेक्ट से उद्योगों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने व राज्य सरकार की पॉलिसी पर दीर्घकालीन निवेशकों का विश्वास उठ जाना तय है जो न केवल राज्य सरकार बल्कि प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए भी उचित नहीं है।
राज्य सरकार राज्य में पर्यावरण के अनुकूल सोलर प्रोजेक्ट को पूर्व की भांति प्रोत्साहित करती रहे जिससे राजस्थान में विद्युत उत्पादन में स्वावलंबन आत्मनिर्भरता आये एवं उद्यमी पर्यावरण की रक्षा करते हुए उद्योगों का संचालन कर सके।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

823 करोड़ रुपए से लूणी-मारवाड़ रेलखंड होगा डबल,डीपीआर भेजा रेलवे बोर्ड को

April 15, 2026

मेड़तारोड में 60 करोड़ से विकसित हो रहा राजस्थान का पहला मेमू रेलवे शेड

April 15, 2026

तकनीकी कार्य के चलते कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित

April 14, 2026

डॉ.सावित्री डागा को भावांजलि

April 14, 2026

अम्बेडकर जयंती पर एमडीएमएच में रक्तदान शिविर आयोजित

April 14, 2026

टीटीई की ईमानदारी से महिला यात्री का खोया पर्स सुरक्षित मिला

April 14, 2026

देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी कम पेट्रोकेमिकल कॉम्पलेक्स का शुभारंभ करेंगे प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्...

April 14, 2026

पत्रकार उपेंद्र सिंह को न्याय दिलाने के लिए मुख्य सचिव को दिया ज्ञापन

April 14, 2026

कांग्रेस की बैठक सम्पन्न

April 14, 2026