Doordrishti News Logo

हजारों के जेवरात और नगदी पार

  • दो सूने मकानों में चोरों ने लगाई सेंध
  • स्कूल से रसोईघर का सामान चोरी

जोधपुर,हजारों के जेवरात और नगदी पार। कमिश्ररेट में चोरियां थमने का नाम नहीं ले रही। जिला पूर्व के माता का थान और प्रतापनगर में दो मकानों में चोरों ने सेंध लगाकर वहां से नगदी और जेवरात चोरी कर ले गए। इस बारे में संबंधित थानों में मामले दर्ज कराए गए हैं।

 

माता का थान पुलिस थाने में नागौरी गेट स्थित जीवनराम का कुआं हाल कीर्तिनगर सी माता का थान निवासी रजत सोनी पुत्र घनश्याम सोनी की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह 13 को अपने भाइ से मिलने जयपुर गया था। उसकी माताजी ननिहाल चली गई और घर सूना था। 15-16 की रात को अज्ञात चोर घर में घुसे और ताला तोडक़र वहां से सोने की तीन अंगुठियां,आधा किलो चांदी ले गए। उसके मकान मालिक रामेश्वर उपाध्याय के घर के दो कमरों ताले तोडक़र सामान बिखेर दिया। वह ननिहाल से चाबी लेकर अपने घर पहुंचा तब घटना का पता लगा। माता का थान पुलिस अब जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें- परचूनी सामान के लिए फेसबुक पर संपर्क,शातिर ने खाते में डलवा दिए 2.01 लाख

प्रतापनगर पुलिस ने बताया कि कमला नेहरू नगर स्थित महावीरनगर निवासी मोहम्मद रफीक पुत्र मोहम्मद रमजान की तरफ से रिपोर्ट दी गई कि उसके भाई का मकान अरोड़ा पार्क कमला नेहरू अस्पताल के पीछे है। रात के समय में अज्ञात चोर अंदर घुसा वहां से कुछ सामान और नगदी चुरा ले गया। घर में लगे सीसीटीवी फुटेज में एक नकजबन नजर आया है,जो टॉर्च लेकर सामान की तलाशी लेते दिखा है। प्रतापनगर पुलिस ने मामले में अब जांच आरंभ की है।

स्कूल से चोर रसोईघर का सामान ले गए 
इधर झंवर पुलिस थाने में हिंगोला राजकीय प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिवशंकर शर्मा पुत्र परसुराम शर्मा की तरफ से रिपोर्ट दी गई कि स्कूल मेें 14-15 जनवरी की रात में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर वहां से रसोईघर का सामान चोरी कर ले गए। झंवर पुलिस अब चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026