जोधपुर,जेडीए की तरफ से गुरूवार को झालामंड और इसके आसपास से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। करोड़ों की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। मुख्य प्रवर्तन नियंत्रक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नाजिम अली खान के निर्देशन में जेडीए दस्ते द्वारा झालामण्ड सर्कल से गुड़ा रोड की तरफ जाने वाली सड़क़ भाग एवं फुटपाथ का मौका निरीक्षण करते हुए अवैध व अनाधिकृत अतिक्रमणों को ध्वस्त किया गया। झालामण्ड सर्कल से गुड़ा रोड की तरफ जाने वाली सड़क़ भाग एवं फुटपाथ पर अतिक्रर्मियों द्वारा सिरकियों से निर्मित छप्परे, साईन बोर्ड, लकड़ी व लोहे की टेबलें, सब्जी के लोहे के स्टेण्ड, बलियों व केनवास से निर्मित दुकानें,पाईप,फल-फ्रूट के ठेले इत्यादि से अस्थायी अतिक्रमण किए हुए थे। दस्ते द्वारा उक्त अतिक्रमणों को ध्वस्त कर हटाते हुए सड़क़ भाग एवं फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। दस्ते द्वारा मौके पर व्यापारियों को सख्त हिदायत दी गई कि सड़क़ भाग एवं फुटपाथ पर अवैध रूप से किसी प्रकार का सामान नहीं रखें अथवा अतिक्रमण नहीं करें।
Related posts:

कानून व्यवस्था के मद्देनजर ग्राम पंचायत भावी का पुनर्मतदान स्थगित

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अद्वितीय प्रतिभा के धनी: भंसाली
बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

