Doordrishti News Logo

जोधपुर, जिला कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह ने जिले में ‘वन नेशन वन राशन कार्ड योजना’ के क्रियान्वयन के लिए डीओआईडी वीसी रूम से वीसी के माध्यम से जिले के उपखंड अधिकारी,  विकास अधिकारी व अन्य अधिकारियों से बातचीत करते हुए आधार सीडिंग की प्रगति की जानकारी ली। सीडिंग कार्य को गति देने के लिए दिशा निर्देश भी दिए। जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह ने कहा कि अगले 10 दिन की कार्य योजना बनाकर  31 दिसंबर तक सीडिंग कार्य अनिवार्य रूप से कर लिया जाए । उन्होंने कहा कि भारत सरकार इस कार्य के लिए अब आगे समय नहीं देगी, अत: समय पर यह कार्य पूर्ण कर लिया जाए। जिनके आधार कार्ड बने हुए हैं उनका सीडिंग कार्य हो व जिनके नहीं बने हैं उनके आधार कार्ड बनवा कर सीडिंग कार्य पूरा किया जाए। जिला कलेक्टर ने कहा की यह कार्य ई-मित्र के माध्यम से निशुल्क किया जा रहा है, इसमें किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाए।

गति प्रदान करने के निर्देश दिए

जिला कलेक्टर ने वीसी के माध्यम से अधिकारियों से कहा कि शहरी  क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र पर भी पूरा फोकस रखें। उन्होंने जिले की प्रत्येक पंचायत समिति के आधार सीडिंग कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि अधिकारी संबंधित राशन डीलरों के साथ मीटिंग करे,  प्रत्येक राशन डीलर वाइज प्रगति जाने व बकाया कार्य देखें और उसे जल्द पूरा करें।

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026