Doordrishti News Logo

जोधपुर, बेटियों को जन्म से ही मार देने के लिए बदनाम रहे मारवाड़ में एक बार फिर से ऐसी ही एक घटना हुई है लेकिन इस बार यह कहावत सच हुई कि “जाको राखे साइयाँ,मारि सके न कोई।” जोधपुर जिले के शेरगढ़ इलाके के जवाहरपुरा भालू राजवा गांव में ऐसी ही एक घटना सामने आई है। यहां एक सुने खेत में किसी बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। आवाज की दिशा में जाने पर पशु पालकों ने देखा कि एक नवजात शिशु जमीन पर पड़ा रो रहा है।

जाको राखे साईयाँ

नवजात शिशु को मिट्टी में दफन करने की कोशिश की गई थी लेकिन शायद आस-पास कोई हलचल देख कर उसे उसी हालत में छोड़ दिया गया। पशु पालकों की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर नवजात शिशु जो कि एक बालिका है को कब्जे में ले लिया और उसे जोधपुर में उम्मेंद जनाना अस्पताल भिजवा दिया। उम्मेद अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है।

ये भी पढें – जिला कलेक्टर ने किया शहर का दौरा

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts: