jaisalmer-to-sri-ganganagar-festival-train-from-today-2

यात्रियों की सुविधा हेतु डिब्बों में अस्थाई बढोतरी

यात्रियों की सुविधा हेतु डिब्बों में अस्थाई बढोतरी

2 जोड़ी रेलसेवा में बढाये डिब्बे

जोधपुर, रेलवे द्वारा लम्बी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु 2 जोड़ी रेलसेवाओं में डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने बताया की गाड़ी संख्या 20843/20844, बिलासपुर-भगत की कोठी-बिलासपुर रेलसेवा में बिलासपुर से 05 से 27 सितंबर तक एवं भगत की कोठी से 08 सितंबर से 01 अक्टूबर तक 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20845/ 20846, बिलासपुर- बीकानेर- बिलासपुर रेलसेवा में बिलासपुर से 01 से 29 सितंबर तक एवं बीकानेर से 04 सितंबर से 02 अक्टूबर तक 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Similar Posts