Doordrishti News Logo

इन्क्यूबेशन सेंटर में आइस्टार्ट इंस्पायर कार्यशाला शुक्रवार को

स्टार्टअप्स को मिलेंगे सफलता के गुर

जोधपुर,राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में संचालित राजस्थान सरकार के आइस्टार्ट नेस्ट इन्क्यूबेशन सेंटर के माध्यम से जोधपुर के स्टार्टअप्स को अब बड़े शहरों की ही भांति स्टार्टअप इकोसिस्टम से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों से जुड़ने का मौका मिल रहा है। इसी श्रृंखला मे शुक्रवार 10 मार्च को इन्क्यूबेशन सेंटर में आइस्टार्ट की ओर से आयोजित कार्यशाला में स्टार्टअप्स को योर स्टोरी के जानेमाने स्पीकर्स व स्टार्टअप मेंटर्स से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। यह कार्यशाला दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।

सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के उपनिदेशक व सेंटर प्रभारी जेपी ज्याणी ने बताया कि योरस्टोरी देश के अग्रणी ऑनलाइन मीडिया प्लेटफॉर्म में से एक है,जो भारत और दुनिया भर में उद्यमिता,स्टार्टअप कंपनियों और उभरती नवीन प्रौद्योगिकी से संबंधित कहानियों और समाचारों को कवर करता है।

ये भी पढ़ें- आयुर्वेद विश्वविद्यालय के दीक्षान्त समारोह भाग लेंगे प्रभारी मंत्री गर्ग

योरस्टोरी से जुड़े चर्चित स्पीकर्स और सफल फाउंडर्स साझा करेंगे सफलता का मंत्र

शुक्रवार को होने वाली इस कार्यशाला में स्टार्टअप्स को योरस्टोरी से जुड़े चर्चित स्पीकर्स और सफल फाउण्डर्स से यह जानने का मौका मिलेगा कि किस प्रकार बेहतर प्रबंधन और सकारात्मक सोच से स्टार्टअप सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

स्टार्टअप्स के लिए कार्यशाला एक सुनहरा अवसर

आइस्टार्ट के मेंटर रौनक सिंघवी ने बताया की स्टार्टअप्स के लिए यह कार्यशाला एक सुनहरा अवसर है जिसमें उनको अपने स्टार्टअप के लिए फण्ड रेजिंग,मार्केटिंग रणनीति व स्टार्टअप शुरू करने से पहले की मौलिक तैयारी के बारे में विस्तार से जानने का मौका मिलेगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026