जोधपुर में आईओए बेसिक हैंड कोर्स आज

देशभर से 100 से अधिक चिकित्सक होंगे शामिल

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर में आईओए बेसिक हैंड कोर्स आज। डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज,जोधपुर के अस्थि रोग विभाग,इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन (IOA),राजस्थान ऑर्थोपेडिक सर्जन्स एसोसिएशन (ROSA) व जोधपुर ऑर्थोपेडिक सर्जन्स एसोसिएशन (JOSS ) के सहयोग से एकदिवसायीय बेसिक हैंड कोर्स का आयोजन 29 नवंबर को किया जाएगा,जिसमे देशभर से 100 से अधिक चिकित्सक शामिल होंगे।

इसे क्लिक कीजिए – लूणी में अवैध बजरी के चार ओवर लोडेड डंपर जब्त

कार्यशाला के अध्यक्ष डॉ किशोर रायचंदानी ने बताया कि इस कार्यशाला में IOA हैंड कमिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.अभिजीत वाहेगांवकर (पुणे),इसमें जयपुर हैंड सर्जरी एसोसिएशन की अध्यक्षा डॉ. पूर्णिमा पाटनी, ROSA के अध्यक्ष (elect )डॉ.डीएस मीणा,डॉ अमित व्यास,डॉ नरेंद्र सैनी,कानपुर के डॉ. अजीत तिवारी,अहमदाबाद के डॉ. आनंद चांडक व्याख्यान देंगे।

क्षेत्रीय संकाय में डॉ.हेमंत जैन,डॉ. रामनिवास विश्नोई,डॉ रामकिशन, प्लास्टिक सर्जरी विभाग से डॉ राजनीश गालवा व डॉ प्रभु दयाल, एम्स जोधपुर से डॉ.प्रबोध कांतिवाल,डॉ पवन कुमार दीक्षित, निजी क्षेत्र से प्लास्टिक सर्जन डॉ सुशिल नाहर एवं बालोतरा से डॉ. हितेश सिंघल सहित कई अन्य विशेषज्ञ अपनी विशेषज्ञता साझा करेंगे।

ऑर्थोपेडिक विभागाध्यक्ष डॉ अरुण वैश्य ने बताया कि हमारे विभाग में समय समय पर सब स्पेशलिटी सेमीनार व कार्याशालाओं का आयोजन किया जाता रहा है, जिससे नए चिकित्सकों को मरीजों के बेहतर इलाज में मदद मिलती है।
कार्यशाला के सचिव डॉ.निरोत्तम सिंह ने बताया कि इस कार्यशाला में देश भर के विशेषज्ञ चिकित्सक हाथ,कलाई एवं कोहनी के जटिल फ्रैक्चर्स एवं डिस्लोकेशंस नसों से संबंधित जटिल रोगों और नवीनतम उपचार पद्धतियों पर गहन चर्चा करेंगे और प्रशिक्षण देंगे।

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026