एमडीएमएच में कांफ्रेंस रविवार को

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर के त्वचा रोग,कुष्ठ एवं यौन रोग विभाग तथा मारवाड़ डर्मा सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में रविवार 30 नवंबर को मथुरा दास माथुर अस्पताल के चर्म और रतिज रोग विभाग में सिन्दर्म 2025 का कॉन्फ्रेंस हैंड्स- ऑन वर्कशॉप इनोवेशंस और बेसिक्स इन डर्मेटोलॉजी आयोजित होने जा रहा है।

इसे भी पढ़ें – जोधपुर में आईओए बेसिक हैंड कोर्स आज

इस पूरे दिन के वर्कशॉप में देश के प्रमुख मेडिकल संस्थानों से डर्मेटोलॉजिस्ट,रेजिडेंट डॉक्टर्स भाग लेंगे। प्रतिभागियों को डर्मेटो सर्जरी की बुनियादी तकनीकों के साथ-साथ आधुनिक इनोवेशन्स जैसे रेडियोफ्रीक्वेंसी एब्लेशन, विट्रिफिकेशन,नाखून सर्जरी,फ्लैप तकनीक,स्किन ग्राफ्टिंग तथा आधुनिक स्कार रिवीजन प्रक्रियाओं का प्रत्यक्ष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। लाइव डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से प्रतिभागी स्वयं इन प्रक्रियाओं का अभ्यास करेंगे।

मारवाड़ डर्मा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो.(डॉ) दिलीप कच्छवाह ने बताया कि यह वर्कशॉप राजस्थान में डर्मेटोसर्जरी पर पहली बार इतने बड़े स्तर पर आयोजित हो रहा है। इसका उद्देश्य चिकित्सकों को सर्जिकल कौशल में निपुण बनाना है,जिससे मरीजों को सुरक्षित एवं प्रभावी उपचार उपलब्ध हो सके।

आयोजन अध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष डॉ.पंकज राव ने सूचित किया कि वर्कशॉप सुबह 8 बजे से शुरू होगा तथा शाम 6 बजे समापन होगा। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र (सर्टिफिकेट का पार्टिसिपेशन) प्रदान किया जाएगा।

त्वचा रोग विज्ञान के क्षेत्र में यह आयोजन राजस्थान का सबसे प्रमुख वैज्ञानिक कार्यक्रम माना जा रहा है, जो चिकित्सकों को नवीन शोध एवं तकनीकों से जोड़ेगा। इच्छुक चिकित्सक तुरंत संपर्क कर पंजीकरण करा सकते हैं।

आयोजन सचिव डाॅ.आनन्द लामोरिया ने बताया कि यह वर्कशॉप त्वचा सर्जरी के क्षेत्र में युवा चिकित्सकों को नवीनतम तकनीकों से परिचित कराने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। भविष्य मे इस तरह कि वर्कशॉप आयोजित किए जाए रहेंगे।

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026