खेड़ापा थाना से हटाई जांच,भोपालगढ़ थानाधिकारी को सौंपी
- बिराई में गोवंश पर हमले का मामला
- ग्रामीणों की मांग पर एसपी ने बदला अनुसंधान अधिकारी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),खेड़ापा थाना से हटाई जांच, भोपालगढ़ थानाधिकारी को सौंपी। जिले के बावड़ी उपखंड क्षेत्र के बिराई कस्बे में गत 21 मई को गोवंश पर धारदार हथियारों से किए गए हमले के मामले में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने प्रकरण की जांच पुलिस थाना खेड़ापा से हटाकर भोपालगढ़ के थानाधिकारी राजूराम बामणिया को सौंप दी है।
जानकारी के अनुसार बिराई कस्बे में गत 21 मई को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा धारदार हथियारों से किए गए हमले में तीन गोवंश गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त था। इस संबंध में पुलिस थाना खेड़ापा में मामला दर्ज किया गया था।
ग्रामीणों का आरोप था कि मामले की जांच में अपेक्षित गंभीरता नहीं बरती जा रही है तथा खेड़ापा पुलिस थाना द्वारा प्रभावी अनुसंधान नहीं किया जा रहा है। इसी को लेकर क्षेत्र के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और वहां धरना-प्रदर्शन कर पुलिस अधीक्षक पीडी नित्या को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मामले की विशेष एवं त्वरित जांच कराने तथा जांच अधिकारी को बदलने की मांग की गई थी।
पीटीईटी कल बायोमेट्रिक से होगा प्रवेश
ग्रामीणों की मांग और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने प्रकरण को गंभीरता से लिया। इसके बाद जांच का जिम्मा खेड़ापा थाना से हटाकर भोपालगढ़ थानाधिकारी राजूराम बामणिया को सौंप दिया गया है।
अब राजूराम बामणिया पूरे मामले का पुन: गहन अनुसंधान करेंगे और जांच पूरी होने के बाद अपनी रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक जोधपुर को प्रस्तुत करेंगे। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक के इस निर्णय का स्वागत करते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की उम्मीद जताई है।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

