पीटीईटी कल बायोमेट्रिक से होगा प्रवेश
प्रदेश के 41 जिलों में 300 सेंटरों पर होगी परीक्षा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पीटीईटी कल बायोमेट्रिक से होगा प्रवेश। प्रदेश में बीएड का सबसे बड़ा प्रवेश परीक्षा पीटीईटी 2026 चौदह जून को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगा। परीक्षा के लिए राजस्थान के सभी 41 जिलों से कुल 1 लाख 26 हजार 600 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है।
इस बार परीक्षा की नोडल एजेंसी वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय है। परीक्षा के मुख्य समन्वयक व वीएमओयू के कुलगुरु प्रो.बीएल वर्मा ने बताया कि एक लाख 26 हजार 600 कैंडिडेट ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इनमें छात्र 48138 व छात्राएं 78462 हैं। परीक्षा पूरी शुचिता, पारदर्शिता और गोपनीयता से आयोजित की जाएगी। परीक्षा में इस बार 115293 विद्यार्थी हिंदी और 11307 अंग्रेजी में पेपर देंगे। परीक्षा सुबह 9 से 12 के बीच तीन सौ सेंटरों पर आयोजित की जाएगी।
रैली-जुलूस-धरना-प्रदर्शन पर रोक को लेकर मंत्रियों पर बरसे गहलोत
इसके लिए विद्यार्थियों को 7.30 से 8.30 तक 1 घंटे प्रवेश मिलेगा। तय समय के बाद विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर एंट्री नहीं दी जाएगी। पुलिस से लेकर परीक्षा केंद्र पर इंचार्ज और उडऩ दस्ते भी निगरानी रखेंगे। परीक्षा के कोऑर्डिनेटर डॉ रवि गुप्ता ने बताया कि पीटीईटी 2026 के प्रश्न पत्र पर भी क्यूआर कोड दिखाया गया है। विद्यार्थी को परीक्षा केंद्र पर एंट्री भी बायोमैट्रिक अटेंडेंस के बाद ही दी जाएगी।
