Doordrishti News Logo

जोधपुर, रेल मंडल द्वारा चलाई गई विशेष ट्रेन से जोधपुर से सांभर लेक तक के छोटे-छोटे स्टेशनों पर कुल 228 बच्चों तथा रेलकर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। जोधपुर मंडल रेलप्रबन्धक गीतिका पाण्डेय के विशेष दिशा निर्देशों के तहत रेलवे कर्मचारियों तथा उनके परिजनों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने के लिये स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

बच्चों  रेलकर्मियों की जांच

उत्तर पश्चिम रेलवे के जनसम्पर्क अधिकारी गोपाल शर्मा ने बताया कि कोविड 19 की तीसरी लहर की संभावना और बच्चों पर उसके प्रभाव की आशंका को देखते हुए मंडल रेल प्रबन्धक गीतिका पाण्डेय द्वारा जोधपुर मंडल पर बच्चों के लिये विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आवासीय कॉलोनियों में आयोजित करने के निर्देश दिये गए।

बच्चों  रेलकर्मियों की जांच

इसके साथ ही विशेष ट्रेन चलाकर छोटे-छोटे रेलवे स्टेशनों पर भी बच्चों के स्वास्थ्य की जांच शुरु की गई। इस अभियान के तहत आज जोधपुर से सांभर लेक तक विशेष ट्रेन चलाकर रेलकर्मियों तथा उनके बच्चों की मेडिकल जांच की गई।

मंडल कार्मिक अधिकारी रघुवीर सिंह चारण ने बताया कि इन स्वास्थ्य जांच शिविरों में रेलवे कर्मचारियों के संगठनों का सक्रिय सहयोग से बच्चों की मेडिकल जांच की गई। शिविर में मंडल रेलवे अस्पताल जोधपुर के चिकित्सा विशेषज्ञ डा.मुकेश मण्डावरिया, डा.ममता अग्रवाल, डा.शिवाली माथुर द्वारा रेलकर्मियों तथा बच्चों की सामान्य मेडिकल जांच, ब्लड प्रेशर, पल्स, ब्लडशुगर, वजन, शारीरिक तापमान की जांच की गई।

उन्हें विभिन्न शारीरिक समस्याओं के लिये परामर्श दिया गया। इस स्वास्थ्य जांच में फार्मासिस्ट अरविन्द सिंह सोलंकी तथा सहायक विनय कुमार ने विभिन्न जांच में सहयोग किया। इस अवसर पर सभी को कोविड 19 से बचाव के प्रति जागरुक किया गया तथा वैक्सीन लगवाने के लिये प्रोत्साहित किया गया।

इन शिविरों को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य की जांच के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य के प्रति माता पिता और परिजनों में जागरुकता लाना तथा बच्चों में पहले से चल रही बीमरियों का पता लगा कर उनका उपचार करना है।

इन स्वास्थ्य शिविरों में बच्चों को एलबन्डाजोल, मल्टी विटामिन, आयरन तथा कैल्सियम की गोलियों से युक्त एक मेडिकल किट का वितरण भी किया गया। इस क्रम में अगली विशेष ट्रेन 9 जुलाई को जोधपुर से मुनाबाव तक, 12 जुलाई को जोधपुर से भीलड़ी तथा 14 जुलाई को जोधपुर से पोकरण तक विशेष ट्रेन चलाकर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की जायेगी।

>>> जिला कलेक्टर ने की नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम की प्रगति की समीक्षा

इसी प्रकार विशेष ट्रेन 9 जुलाई को लूनी सुबह 06.30 बजे, बालोतरा सुबह 10.50 बजे, बायतू दोपहर 01.40 बजे, गडरा रोड शाम 05.00 बजे पहुंचेगी। 12 जुलाई को मोकलसर सुबह 08.00 बजे, जालोर सुबह 08.55 बजे, मोदरान सुबह 10.55 बजे, मारवाड़ भीनमाल दोपहर 12.05 बजे, रानीवाड़ा दोपहर 02.35 बजे, धनेरा शाम 04.30 बजे पहुंचेगी। 14 जुलाई को मारवाड़ मथानिया सुबह 07.20 बजे, ओसियां सुबह 08.50 बजे, फलोदी सुबह 11.45 बजे,पोकरण दोपहर 02.50 बजे पहुंचेगी।

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026