Doordrishti News Logo

जोधपुर, अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वाधान में जोधपुर तेरापंथ महिला मंडल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस प्रेरणा समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ बहनों ने मंगलाचरण के द्वारा किया।

International Women's Day Inspiration Festival held

कार्यक्रम की शुरुआत सरिता कांकरिया के उद्बोधन से हुआ। कार्यक्रम में उन कोरोनावरियर्स को सम्मानित किया गया, जिन्होंने वैश्विक महामारी कोरोना काल में बिना किसी डर के अपनी सुविधाएं लोगों को मुहैया करवाई, चाहे वह आम महिला हो या फिर कोई डॉक्टर सभी ने आगे बढ़कर लोगों को अपनी सेवाएं प्रदान की।

International Women's Day Inspiration Festival held

सर्वप्रथम सुमन सेठिया का सम्मान किया गया। इसी कड़ी में डॉक्टर मयूरी जी जैन, डॉ सुरभि चौधरी, डॉ स्वाति मेहता, डॉक्टर जिगना लखानी को सम्मानित किया गया। अध्यक्ष विमला बैद ने महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए जागरूक किया। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की कार्यकारणी सदस्य कनक बैद ने सभी कोरोनावरियर्स का शब्दों से सम्मान किया और उन्हें ऐसे ही निरंतर कार्य करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर चंद्रा कोठारी ने परिचय पत्र का वाचन किया। मानक तातेड़, सभा अध्यक्ष धनपत मेहता, कविता सुराणा ने भी अपना वक्तव्य दिया।

International Women's Day Inspiration Festival held

कन्या मंडल की कन्या सुश्री परी जैन ने कविता के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए। मुनिश्री तत्व रुचि ने अपने प्रेरणा प्रवचन देकर सभी को लाभान्वित किया। उन्होंने कहा कि हमने नारी को पहले कभी इतना आगे आया हुआ नहीं देखा पर आज नारी को हम हर क्षेत्र में देख सकते हैं, चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र, हो या मेडिकल, आईपीएस या राजनीति। आज हर क्षेत्र में महिलाएं अपना परचम लहरा रही हैं। महिलाओं को आगे बढ़ाने में सबसे पहला नाम हमारे समाज में आचार्य तुलसी का आता है। उन्होंने पर्दा प्रथा पर रोक लगाई थी, तथा बहुत कुरुतियों पर रोक लगाई और महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। जिससे आज महिला सशक्तिकरण का विकास हो सका। मुनिश्री संभव कुमार ने कहा कि सकारात्मक सोच के द्वारा परिवार में शांति बनाए रख सकते हैं। अमिता जैन ने आभार ज्ञापित किया। संचालन मोनिका चौरड़िया और डॉक्टर प्रियंका बैद ने किया।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026