Doordrishti News Logo

कॉफी कप में उकेरा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का एहसास

जोधपुर, अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर शहर में विभिन्न कार्यक्रम हुए। हर किसी ने इस दिवस को अपने अंदाज में मनाया। जोधपुर की बेटी विख्यात कॉफी आर्टिस्ट अनुराधा अरोड़ा ने इस दिवस को अपने चिरपरिचित अंदाज में अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए महिला दिवस की बधाई दी। उन्होंने कॉफी के मग में कॉफी के ऊपर शानदार बधाई संदेश लिख कर इस दिन को सेलिब्रेट किया।

शहर की कलाकार अनुराधा अरोड़ा कॉफी कला के क्षेत्र में महारत हासिल की है। उन्होने कई उपलब्धियां हासिल कर पूरे राजस्थान को गौरान्वित किया है। अनुराधा पूरे भारत मे अपनी इस कला का लोहा मनवा चुकी है। उन्होने कॉफी जग पर विभिन्न प्रकार की कलाकृतियाँ बना कर इंडिया बुक ऑफ रेकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया है और एशिया बुक ऑफ रेकॉर्ड में भी उन्हें समलित किया जा चुका है। इन्हे फॉक्स कलुएस द्वारा टॉप 100 महिला आईकॉन अवार्ड से भी नवाजा गया है।

हाल ही साहिरा अमीर खान इवेंट ऑर्गनाईजेशन की और से नारी शक्ति सम्मान इंटरनेशनल वुमन डे अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया। अनुराधा कॉफी के जग पर खाने योग्य फूड रंग से विभिन्न प्रकार की मोनुमेंट, फूल पत्तियां, लोगो,धार्मिक आकृतियां पोट्रेट व उत्सव के चित्र बनाती हैं। अनुराधा अब अपनी कला को अपने तक सीमित नहीं रख कर इन्हे अन्य लोगों तक पहुँचाने के लिए विक्टोरियन आर्ट क्लासेस के माध्यम से सभी एज ग्रुप को विभिन्न प्रकार की कला शिक्षा भी दे रही हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: