Doordrishti News Logo

जेआईए में एआई पर इंटरैक्टिव सेमिनार आज

जोधपुर(डीडीन्यूज),जेआईए में एआई पर इंटरैक्टिव सेमिनार आज। जोधपुर इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा व्यवसाय के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर एक इंटरैक्टिव सेमिनार का आयोजन गुरुवार को शाम 5 बजे जोधपुर इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन सभागार में आयोजित किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें – अवैध शराब बेचने वाली चार महिला सहित पांच लोग गिरफ्तार

जेआईए अध्यक्ष अनुराग लोहिया ने बताया कि इस सेमिनार में बिजनेस लीडर और सलाहकार दिलीप पुंगलिया मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित होंगे। वे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस,ब्लॉकचेन और मेटावर्स में विशेषज्ञता रखते हैं। वे इस सेमिनार में एआई उद्यमियों के व्यवसाय को कैसे बदल सकता है उसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। इसके साथ ही वे एआई का उपयोग (जनरेटिव एआई और स्वचालन), व्यवसाय के लिए एआई की भूमिका और डिजिटलीकरण का महत्व के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी देंगे।

उन्होंने बताया कि उद्यमियों को उनके व्यवसाय को अपडेट करने लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की उपयोगिता के प्रति जागरूक करने और उनके व्यवसाय को इस डिजिटल युग में कदम से कदम मिलाकर चलने योग्य बनाने हेतु एसोसिएशन द्वारा उद्यमियों और आमजन के लिए इस सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने उद्यमियों से अपने व्यवसाय को भविष्य का ध्यान में रखते हुए अपडेट रखने के लिए इस सेमिनार में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कर इस अवसर का लाभ अवश्य उठाने की अपील की है।

Related posts:

अमेरिका से लौटी सेनू सपेरा का जोधपुर में सम्मान

February 10, 2026

राजनीति के खेल की बेल में उलझा बजट सत्र

February 10, 2026

जनगणना के प्रथम चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

February 9, 2026

जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट तीन दिन आंशिक रद्द

February 9, 2026

ट्रेन में छूटा गहनों व नकदी से भरा पर्स टीटीई ने लौटाकर दिखाई ईमानदारी

February 9, 2026

ट्रेन में मेडिकल इमरजेंसी,रेलवे की तत्परता से बच्चे को समय पर उपचार से राहत

February 9, 2026

एएनटीएफ: जोधपुर के दो तस्कर भीलवाड़ा में पकड़े, 41 किलो बिना चीरे वाला अवैध डोडा पोस्त बरामद

February 9, 2026

मादक पदार्थ तस्कर की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क

February 9, 2026

विकसित भारत की संकल्पना का शैक्षिक गन्तव्य है शिक्षा अधिष्ठान बिल-प्रो.पीके शर्मा

February 9, 2026