गहराता पेयजल संकट पब्लिक त्रस्त, भाजपा का मटकियां फोड़ कर प्रदर्शन

गहराता पेयजल संकट पब्लिक त्रस्त, भाजपा का मटकियां फोड़ कर प्रदर्शन

जोधपुर, भारतीय जनता पार्टी चौपासनी मंडल द्वारा पेयजल समस्या को लेकर एससी को ज्ञापन दिया। पेयजल समस्या को लेकर भाजपा चौपासनी मंडल ने मटकियां फोड़ कर प्रदर्शन किया। ज्ञापन में बताया कि चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल की समस्या बनी है, उसे सुचारू रूप से चालू करवाया जाए।

भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी के नेतृत्व में जलदाय विभाग के अधिकारियों का घेराव किया और मटकी फोड़ आंदोलन किया। कार्यक्रम संयोजक प्रतीक व्यास ने बताया कि क्षेत्र में अधिकारी और टैंकर वालों के बीच सांठगांठ हो रखी है। समय सीमा के अनुसार पानी नहीं आ रहा है। पानी की गुणवत्ता पर समय-समय पर जांच नहीं की जाती है। प्रदर्शन के समय भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष देवेंद्र जोशी, जिला महामंत्री महेंद्र मेघवाल, निवर्तमान जिलाध्यक्ष जगत नारायण जोशी, युवा मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष घनश्याम वैष्णव, पूर्व मंडल अध्यक्ष ज्ञानदेव जांगिड़, हुकम सिंह इंदा, चौपासनी मंडल अध्यक्ष हेमंत जाययानी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Similar Posts