प्रबंध निदेशक ने चुरू व हनुमान जिलावृतों में बैठक ली
जोधपुर, जोधपुर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक अविनाश सिघंवी ने दो दिवसीय दौरे में चुरू व हनुमानगढ़ जिला वृत्तों की बैठक ली। प्रबंध निदेशक ने चुरू व हनुमानगढ जिला वृत्तों की बैठकों में कहा कि उपभोक्ताओं को अच्छी गुणवत्ता की विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ प्रयास किए जाए। उन्होंने कहा कि विद्युत तंत्र को सुदृढ रखें ताकि आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि सीजन में बेहतर विद्युत आपूर्ति बनाए रखें। उन्होंने विभिन्न श्रेणी के लंबित कनेक्शन शीघ्र जारी करने को कहा। प्रबंध निदेशक ने कहा कि लोसेज में कमी लाएं। राजस्व वसूली के लिए पूरे प्रयास कर बकाया राजस्व वसूली पर पूरा फोकस करें, राजस्व बढ़ाने पर जोर दें। इस दौरान उन्होंने स्टोर का निरीक्षण भी किया व जले हुए ट्रांसफार्मर को निलाम करने को कहा। उन्होंने कहा जहां कहीं विद्युत चोरी हो रही है। उसे सख्ती से रोकने के पूरे प्रयास करें। किसी भी सूरत में बिजली चोरी नहीं होने दे व कार्यवाही जारी रखें। निदेशक तकनीकी केपी वर्मा ने भी अधिकारियों से विद्युत तंत्र को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए। संभागीय अधीक्षण अभियंता चुरू के के कस्वा व हनुमानगढ जिलावृत बैठक में अधीक्षण अभियंता एमआर विश्नोई भी उपस्थित थे।
Related posts:

बस में बेटी के साथ सवार महिला के बैग से 9 तोला सोने की आड चोरी

मैं किसी का छोड़ता नहीं ब्याज सहित चुकाता हूं- शर्मा

झालामंड मजदूर मैदान से श्रमिक का अपहरण कर मारपीट

पत्नी सहित तीन लोगों पर हत्या की साजिश का आरोप

बिश्नोई स्थापना दिवस पर बीजीसीई 2026 उद्यमिता रथयात्रा का शुभारंभ

फेस ऑथेंटिकेशन से 86 पेंशनभोगियों के बने डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र
जन-जन तक पहुंचाएंगे वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: मामन खान

ऑपरेशन कालचक्र में 163 वांछित अपराधी गिरफ्तार

