Doordrishti News Logo

बाइक से गिरी घायल वृद्धा की मौत

जोधपुर,माणकलाव के समीप बाइक से गिरने पर घायल हुई एक वृद्धा की अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। वह 20 मार्च को पति के साथ बाइक पर निकल रही थी। करवड़ पुलिस ने कार्रवाई कर शव परिजन को सुपुर्द किया।

यह भी पढ़िए- खुद को लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं से ऊपर समझते हैं राहुल गांधी-शेखावत

करवड़ पुलिस ने बताया कि सूरसागर के मणाई निवासी गिरधारीलाल और उसकी पत्नी 55 साल की सायरीदेवी अपनी बाइक लेकर माणकलाव से निकल रहे थे। तब सायरीदेवी अचानक से बाइक से नीचे गिर गयी। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। तब उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर उसकी रविवार को मौत हो गई। करवड़ पुलिस ने मृतका के पति गिरधारीलाल की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया।

यहां से एप इंस्टॉल कर सकते हैं  http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews