सड़क हादसे में घायल की मौत
जोधपुर,सांसी कॉलोनी एयरपोर्ट गेट के सामने गत दिनों सडक़ हादसे में घायल हुए व्यक्ति की अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ दुर्घटना किए जाने का प्रकरण दर्ज किया है।
ये भी पढ़ें- चोर समझ जिस युवक को पीटा उसकी मौत
पाबूपुरा एयरपोर्ट रोड निवासी अनू पुत्र मोहनलाल नायक की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि उसके पिता मोहनलाल 7 जून को इंद्रा कॉलोनी से घर की तरफ आ रहे थे। तब सांसी कॉलोनी एयरपोर्ट गेट के सामने किसी वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। जिस पर वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए एंबुलैंस 108 की मदद से मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर उनकी मौत हो गई। एयरपोर्ट थाना पुलिस ने मृतक के पुत्र की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया। अज्ञात वाहन चालक का पता लगाया जा रहा है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

