घायल गाय व बीमार बछड़े को रेस्क्यू कर भेजा हॉस्पिटल

घायल गाय व बीमार बछड़े को रेस्क्यू कर भेजा हॉस्पिटल

  • युवक अशोक सुथार के प्रयास से घायल गाय,बछड़ा पहुंचे अस्पताल
  • आवासन मंडल मुख्य ऑफिस के सामने मैदान में चल रहा है अवैध बड़ा
  • गायों का दूध निकाल कर छोड़ दिया जाता है आवारा
  • बीमार गायों की नही करते देखभाल

जोधपुर, शहर के चौपासनी हॉउसिंग बोर्ड के मारवाड़ एपार्टमेंट व सेक्टर 12 के आसपास के क्षेत्र में कई दिनों से एक घायल गाय लड़खड़ाते हुए विचरण कर रही रही थी। जागरूक लोगों की नजर पड़ी तो उसके बारे में जानकारी ली। क्षेत्रवासियों से पता चला कि कुछ दिन पहले उसके पाँव में काँच का टुकड़ा चुभ जाने से गाय घायल हो गयी थी। किसी ने उसके पाँव में चुभे काँच के टुकड़े को तो निकाल दिया लेकिन काँच चुभने से जो घाव हुआ था उसका समय रहते इलाज़ न होने से घाव में मवाद पड़ गया, उसमे कीड़े पड़ गये तथा उस पर मक्खियां भिनभिनाना रही थी।

घायल गाय व बीमार बछड़े को रेस्क्यू कर भेजा हॉस्पिटल

गाय असहनीय पीड़ा भोग रही थी, दर्द के कारण ठीक प्रकार से चल नहीं पा रही थी। घायल गाय को दस्त भी होने से उसकी हालत दिनों दिन बिगड़ती जा रही थी। इस क्षेत्र के एक मकान में लकड़ी का काम करने आये कारीगर अशोक सुथार को जब इस गाय के बारे में पता चला तो उस युवक का मन पसीज गया। युवक अशोक ने अपना काम छोड़कर गाय को राहत पहुँचाने की ठानी और उसे भुजावड़ स्थित डॉग होम फाउंडेशन संस्था 09352727457 नंबर पर संपर्क किया और घायल गाय का वीडियो बनाकर भेजा उन्हें भेजकर गाय को तुरंत राहत पहुँचाने का अग्रह किया।

डॉग होम फाउंडेशन की रेस्क्यू टीम तत्काल घायल गाय तक पहुँची। टीम को क्षेत्रवासी ने बताया कि यह गाय दुधारू न होने के कारण इसके मालिक ने इसे लावारिस छोड़ रखा है। इस पर टीम के सदस्यों ने गाय को साथ ले जाने से पहले गाय मालिक से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन गाय मालिक ने कोई जवाब नहीं दिया। कुछ ही समय में संस्था के कर्मचारी घायल गाय को संस्था की टैक्सी में डालकर ईलाज के लिए ले गये। घायल गाय के समीप ही बीमार हालत में पड़े एक बछड़े को भी रेस्क्यू टीम ईलाज हेतु अपने साथ ले गयी।

क्षेत्रवासीयों ने बताया कि मारवाड़ एपार्टमेंट व सेक्टर 12 के बीच स्थित खाली पड़े खेत में किसी ने अतिक्रमण कर एक बाड़ा बना रखा है जहाँ 5,7 गाय व 5,7 बछड़ों को रखा गया है। बाड़ा मालिक सुबह, शाम दूध निकाल कर गायों को लावारिस छोड़ देता है। गोवंश के बीमार अथवा घायल हो जाने पर उनकी ठीक से देखभाल भी नहीं की जाती है। क्षेत्रवासीयों ने इस बाड़े को यहाँ से हटाने तथा इसके मालिक के खिलाफ़ उचित कार्यवाही की मांग निगम प्रशासन से की है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Similar Posts