महिलाओं को दी उद्यमिता व स्वरोजगार की जानकारी
- जेएनवीयू में महिला उद्यमिता सशक्तिकरण सम्मेलन का आयोजन -सीईएसबीएम के शार्ट टर्म कोर्सेज लॉन्च
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),महिलाओं को दी उद्यमिता व स्वरोजगार की जानकारी।जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय (जेएनवीयू) के सेंटर फॉर एंटरप्रेन्योरशिप एंड स्मॉल बिजनेस मैनेजमेंट (सीईएसबीएम) द्वारा आज प्रबंधन विभाग के सभागार में नारी उड़ान: महिला उद्यमिता सशक्तिकरण सम्मेलन का आयोजन किया।
कार्यक्रम में सीईएसबीएम के शार्ट टर्म कोर्सेज भी लॉन्च किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला उद्यमिता,नवाचार, आत्मनिर्भरता एवं कौशल विकास को प्रोत्साहित करना तथा उद्यमियों, शिक्षाविदों, नीति- निर्माताओं एवं युवाओं के मध्य सार्थक संवाद स्थापित करना था।
कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के सीईएसबीएम के निदेशक प्रो.एसपीएस भादू तथा उप निदेशक डॉ.नीलम कल्ला उपस्थित थे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कौशल्या चौधरी थी।
अपने संबोधन में उन्होंने महिलाओं की आत्मनिर्भरता,पारंपरिक कला एवं स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने में महिला उद्यमिता की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महिलाएं यदि आत्मविश्वास,धैर्य और नवाचार के साथ आगे बढ़े तो वे न केवल आर्थिक रूप से सशक्त बन सकती हैं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन की वाहक भी बन सकती है।
उन्होंने युवतियों को अपने भीतर छिपी प्रतिभा को पहचानकर उसे उद्यमिता के माध्यम से नई दिशा देने के लिए प्रेरित किया।
विशिष्ट अतिथि मधु वैष्णव ने अपने संबोधन में ग्रामीण एवं वंचित वर्ग की महिलाओं को कौशल, सम्मानजनक रोजगार एवं आत्मनिर्भरता से जोडऩे के अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के दौरान सीईएसबीएम एवं टीआईए जोधपुर के मध्य प्रस्तावित एमओयू की घोषणा भी की गई,जिसके माध्यम से विद्यार्थियों एवं नवोदित उद्यमियों को मेंटरशिप, नेटवर्किंग,इन्क्यूबेशन एवं उद्योग-अकादमिक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन विभागाध्यक्ष डॉ.पूजा गहलोत द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में नीरज जोशी,आदित्य शर्मा, बरखा भाटी,इरम नाज, जिज्ञासा कच्छवाहा, डॉ. नुपुर,चिराग मीरचन्दानी, मोहित ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
