Doordrishti News Logo

जोधपुर, सिविल एयरपोर्ट में बम होने की सूचना से शुक्रवार को हड़क़म्प मच गया। एयरपोर्ट अथॉरिटी की सूचना पर सीआइएसएफ हरकत में आई। पुलिस के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच व तलाश के बाद बम को डिफ्यूज कर मॉक ड्रिल की घोषणा करने पर सभी ने राहत की सांस ली।

रातानाडा थानाधिकारी लीलाराम ने बताया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इण्डिया ने अपराह्न 3.15 बजे एयरपोर्ट के भीतर बम होने के बारे में पुलिस कन्ट्रोल रूम में सूचना दी। वायरलैस सैट पर संदेश प्रसारित होते ही हड़क़म्प मच गया। पुलिस अधिकारी हवाई अड्डे की तरफ रवाना हुए।

Information bomb in airport!  Done mock drill

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) धर्मेन्द्रसिंह यादव, एडीसीपी (पूर्व) भागचन्द्र मीणा, सहायक पुलिस आयुक्त (पूर्व) दरजाराम बोस सहित कमिश्नरेट के तमाम अधिकारी 15 से 20 मिनट में हवाई अड्डे पहुंच गए। वायुसेना पुलिस व अधिकारी भी हवाई अड्डे पहुंचे।

सीआइएसएफ ने हवाई अड्डे को घेर रखा था। पुलिस ने भी हवाई अड्डे का मुख्य गेट बंद कर आवाजाही रोक दी। हवाई अड्डा रोड पर यातायात बंद करा दिया गया। खोजी श्वानों के साथ बम निरोधी दस्ता भी हवाई अड्डे पहुंचा। सीआइएसएफ के साथ पुलिस ने बम की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद हवाई अड्डे के भीतर लांज के पास बमनुमा वस्तु मिली। जिसे बम निरोधक दस्ते ने डिफ्यूज कर दिया!

Information bomb in airport!  Done mock drill

अंत में यह मॉक ड्रिल निकली। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) धर्मेन्द्रसिंह ने मॉक ड्रिल की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए वार्षिक मॉक ड्रिल होती है। इसी के तहत बम की सूचना दी गई थी। पुलिस के तमाम अधिकारी 15-20 मिनट में एयरपोर्ट पहुंच गए।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026