इन्फ्लुएंसर अनिता बिश्नोई ने इशारों में परिजनों से की बात

  • हालत में लगातार हो रहा सुधार
  • अब एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),इन्फ्लुएंसर अनिता बिश्नोई ने इशारों में परिजनों से की बात। शहर में ट्रोलिंग से परेशान होकर जहर पीने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर अनीता बिश्नोई की हालत में सुधार हो रहा है। मथुरादास माथुर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती अनीता ने शनिवार सुबह अपने परिवार के लोगों से इशारों में बातचीत की और बताया कि वह अब ठीक हैं।

अस्पताल में भर्ती अनिता ने शनिवार सुबह अपने परिवार के सदस्यों को इशारों में बताया कि अब उनकी तबीयत पहले से बेहतर है। उनके पति दीनाराम ने बताया कि वह अभी ज्यादा बातचीत नहीं कर पा रही हैं,लेकिन आसपास हो रही बातों को समझ रही हैं और प्रतिक्रिया भी दे रही हैं।

साइबर क्राइम रोकने के लिए बनेगा कॉर्डिनेशन सेंटर: डीजीपी

उन्होंने बताया कि सुबह मुलाकात के दौरान जब उनसे स्वास्थ्य के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इशारे से खुद को ठीक बताया। यहां तक कि अस्पताल के बिस्तर को व्यवस्थित करने की जरूरत महसूस होने पर भी उन्होंने संकेत देकर अपनी बात समझाई।

दीनाराम ने कहा कि उनकी पत्नी पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर लगातार हो रही अभद्र टिप्पणियों और ट्रोलिंग से बेहद परेशान थीं। कुछ लोगों ने उनके पहनावे को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं,जिससे वह मानसिक रूप से टूट गई थीं।

उन्होंने बताया कि जल्द ही इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जाएगी। अनिता के पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद दोनों मीडिया के सामने आकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी देंगे। एमडीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित ने बताया कि अनिता का उपचार आईसीयू में जारी है। फिलहाल उन्हें वेंटिलेटर या ऑक्सीजन सपोर्ट की आवश्यकता नहीं है। उनकी हालत लगातार सुधर रही है और चिकित्सकीय निगरानी में उन्हें बेहतर उपचार दिया जा रहा है।

Related posts:

मतदान ड्यूटी से अनुपस्थित 8 कार्मिकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित

September 10, 2026

पेट्रोल पंप पर तलवार-चाकू दिखाकर 7300 रुपए लूट का खुलासा

September 10, 2026

स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 5 सहायक प्रोफेसर का चयन

September 10, 2026

हिंदुत्व की उदार दृष्टि और मुस्लिम समाज: न्यूयॉर्क से निकला संदेश

September 10, 2026

क्षत्रिय सरगरा महासंगठन लूणी पट्टा की नई कार्यकारिणी गठित

September 10, 2026

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026